{"_id":"61ab1e3d6837af8edecf19f1fc17ad2a","slug":"three-other-districts-are-connected-in-pillor-box-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलर बॉक्स योजना: तीन और जिलों से जुडे़ हैं घोटाले के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलर बॉक्स योजना: तीन और जिलों से जुडे़ हैं घोटाले के तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 30 Jul 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में पिलर बॉक्स योजना में 130 नहीं बल्कि 250 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। घोटाले की जांच में जुटी विजिलेंस टीम ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
टीम ने स्पष्ट किया है कि फरीदाबाद के अलावा प्रदेश के तीन अन्य जिलों में भी गड़बड़ियां हुई हैं। तथ्य सामने आने के बाद स्टेट विजिलेंस और विभाग की विजिलेंस विंग की कई टुकड़ियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पढ़ें:पिलर बॉक्स घोटाला: बड़े अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज!
विज्ञापन
पिलर बॉक्स घोटाले में अभी तक अनुमान लगाया जा रहा था कि गड़बड़ियां सिर्फ फरीदाबाद में हुई हैं। वहीं अब घोटाले की जांच में जुटी टीम को सुराग मिले हैं कि घोटाले के तार भिवानी, रेवाड़ी और नारनौल (महेंद्रगढ़) से भी जुड़े है। क्योंकि इन सभी जगह भी राजस्थान की उसी कंपनी को ठेका दिया गया, जिसे जिले के लिए चुना गया था।
इसके अलावा अधिकारियों के बैकिंग रिकॉर्ड से भी कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं, जिनसे यह पता चलता है कि फरीदाबाद, राजस्थान और इन तीनों जिलों में कंपनी अधिकारियों और बिजली निगम अधिकारियों के बीच पैसे का लेन-देन हुआ।
पढ़ें:पिलर बॉक्स घोटाले में 42 अफसर सस्पेंड
हालांकि बिजली निगम का कोई भी अधिकारी सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने को तैयर नहीं है। लेकिन टीम ने मिले सुरागों पर काम करना शुरू कर दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भिवानी में करीब 80 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हो चुका है। जिसे लेकर एसई, एक्सईएन से जवाब तलब हो चुका है। अब विजिलेंस टीमें सभी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए बिलों एवं कंपनियों के खाते खंगालेंगी। बिजली निगम विजिलेंस के महानिदेशक मनिंदर सिंह मान ने बताया जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार बात की जा रही है।