फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three Nigerians dead bodies recovered from a house in Uttam Nagar Delhi

फ्लैट में मृत मिले तीन नाइजीरियाई युवक, ड्रग्स की ओवरडोज से मौत होने की आशंका

Sat, 02 Jun 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jun 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
three Nigerians dead bodies recovered from a house in Uttam Nagar Delhi
delhi police
उत्तम नगर थाना इलाके के मोहन गार्डन स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल से शुक्रवार दोपहर तीन नाइजीरियाई युवकों के शव मिले। युवकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स की ओवरडोज से तीनों की मौत हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को फ्लैट से काफी मात्रा में केमिकल्स और शराब की खाली बोतलें मिली हैं। पुलिस के अनुसार, मकान से केमिकल्स जैसी काफी बदबू आ रही है। शुरुआती जांच में हत्या करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल में रखवा दिया गया है। इस संबंध में नाइजीरियाई हाई कमीशन को सूचना दे दी गई है। तीनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे।
विज्ञापन


द्वारका जिला डीसीपी शिबेश सिंह ने बताया कि मकान नंबर पी-242 में तीनों के शव अलग-अलग कमरों में बरामद हुए। डेविड क्रिस्टोफर (32) और डेविड (32) का शव एक कमरे में मिला, जबकि बेन ग्रीस (30) का शव दूसरे कमरे में मिला। यहां डेविड क्रिस्टोफर और बेन ग्रीस रहते थे, जबकि डेविड कहीं दूसरी जगह रहता था। डेविड बृहस्पतिवार शाम को दोनों से मिलने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर तक तीनों नीचे नहीं उतरे तो दूसरी मंजिल पर रहने वाले नाइजीरियाई युवक ने मकान मालिक कपिल को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, एक ने छोटा निकर (बरमूडा) पहना हुआ था जबकि दो ने बनियान और निकर पहने थे। क्रिस्टोफर अप्रैल और ग्रीस मार्च में बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। 

बताया जा रहा है कि मौके पर मिला केमिकल्स ड्रग्स बनाने के काम आता है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि इनकी मौत कैसे हुई है। जांच में पुलिस को क्रिस्टोफर और ग्रीस का पासपोर्ट मिला है, जबकि डेविड का पासपोर्ट बरामद नहीं हुआ है। शुक्रवार शाम तक यह पता नहीं लगा था कि डेविड कहां रहता था, हालांकि पुलिस की उसके पिता से बात हो गई थी। वहीं मकान मालिक कपिल ने बताया कि तीनों बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे पॉलिथीन में काफी सामान लेकर ऊपर गए थे।


राजधानी के उत्तम नगर से एक घर में 3 नाइजीरियाई नागरिकों की डेडबॉडी मिली है। इनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। द्वारका डीसीपी शिवेश सिंह ने बताया कि डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान भी नहीं हो पाई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed