फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three motorcycle borne assailants opened fire at a police team in Nizamuddin

दिल्लीः निजामुद्दीन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2019 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three motorcycle borne assailants opened fire at a police team in Nizamuddin
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश को सीधे पैर में गोली लगी है। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की गोली से जंगपुरा चौकी प्रभारी मूलचंद बाल-बाल बच गए। बदमाशों ने उन पर तीन गोलियां चलाई थीं। बदमाश डिफेंस कॉलोनी इलाके में महिला की साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर वापस लौट रहे थे। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल तीसरे बदमाश को ठीक होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार एक सूचना के बाद लोदी कॉलोनी श्मशान घाट के सामने मूलचंद से आईटीओ जाने वाले लाला लाजपत राय मार्ग पर पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू की गई। रविवार दोपहर करीब 3.40 बजे बजाज की डोमिनार मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश वहां पहुंचे। पुलिस ने मोटरसाइकिल को पकड़कर रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने दो बदमाश सलमान (22) व शोएब को पकड़ लिया, जबकि मोटरसाइकिल पर बीच में बैठा फैजान (22) मौके से भागने लगा। जंगपुरा चौकी प्रभारी एसआई मूलचंद व अन्य पुलिसर्मियों ने फैजान का पीछा करना शुरू कर दिया। भागते हुए बदमाश ने एसआई मूलचंद व अन्य पुलिसकर्मियों पर तीन गोली चलाईं। बदमाश की गोली से एसआई मूलचंद बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी कार्रवाई की। बदमाश फैजान को रोकने के लिए पुलिस ने एक गोली हवा में चलाई। जब बदमाश नहीं रूका तो पुलिस ने एक पैर में गोली मारी। पुलिस की गोली फैजान के सीधे पैर में घुटने के नीचे लगी। पुलिस टीम ने फैजान का करीब आधा किमी तक पीछा किया। 
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से दो देशी कट्टे, एक पिस्टल, छह कारतूस व डिफेंस कॉलोनी में महिला से लूटा गया सामान बरामद किया गया है। फैजान के खिलाफ 13, सलमान के खिलाफ 14 और शोएब के खिलाफ एक मामला दर्ज है। जो बाइक बरामद की है वह हरियाणा से चुराई है। आरोपियों ने बाइक पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगा रखी थी। इस मुठभेड़ के बाद कुछ समय के लिए लाला लाजपत राय मार्ग को बंद कर दिया गया था। इस कारण लाला लाजतपत राय मार्ग पर शाम के समय जाम लग गया था। लोदी कॉलोनी श्मशान घाट से लेकर मूलचंद फ्लाईओवर तक वाहनों की लाइन लग गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed