{"_id":"0ce1b113f762b878fc766df943993181","slug":"three-missing-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते जाने कहां गायब हो गए वो तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते-खेलते जाने कहां गायब हो गए वो तीन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 04 May 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के तीन अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियों समेत एक बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया।
विज्ञापन
परिजनों के अपहरण की आशंका पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भीमखेड़ी में रहने वाले रिछपाल ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो मई की शाम को घर के सामने खेल रहा उनका आठ वर्षीय बच्चा संदिग्ध हालात में गायब हो गया।
इसी तरह, गुड़गांव गांव निवासी एक व्यक्ति ने नाबालिग बच्ची के गायब होने की शिकायत दी है। परिजनों के मुताबिक 30 अप्रैल को वह घर से अचानक गायब हो गई।
इसके अलावा, सेक्टर-23 निवासी एक व्यक्ति ने पालम विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिन पहले उनकी बेटी घर से गायब हो गई। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन