फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three Miscreant give Rs 600 to businessman for return home after looted In Ghaziabad

बदमाशों ने लोहा कारोबारी को लूटा, बाद में किराए के लिए दिए 600 रुपये, मोबाइल की बैट्री ले गए साथ

Sun, 16 Jun 2019 02:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Jun 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Three Miscreant give Rs 600 to businessman for return home after looted In Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के मोहननगर चौराहे पर मुजफ्फरनगर जाने के लिए खड़े एक बुजुर्ग को कार सवार तीन बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने कार में बैठाकर लूट लिया। आरोपी कार सवार बदमाश तीन अंगूठी, एक चेन और 15 हजार रुपये लूटकर पीड़ित को ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गुर्जर चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


वैशाली सेक्टर चार में रहने वाले सुनील मित्तल का दिल्ली में कास्मैटिक और आंध्रप्रदेश में लोहे का कारोबार है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह अपनी बहन से मिलने मुजफ्फरनगर जा रहे थे। बस पकड़ने के लिए वह मोहननगर चौराहे पर खड़े थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक उनके पास आया उसने मुजफ्फरनगर जाने की बात कही और उनके पास खड़ा हो गया। इसके बाद एक अन्य युवक आया और उसने मुजफ्फरनगर कितने समय में पहुंचने की बात पूछी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर युवक ने कहा कि एक स्टेट बैंक की कार मुजफ्फर नगर जाती है। सफेद एक्ससेंट कार चौकी ने नजदीक खड़ी है। दोनों युवकों के झांसे में आकर वह कार में बैठ गए। इस दौरान आरोपी कार को लोनी रोड से मोड़कर एलिवेटेड रोड होते हुए कार ले जाने लगा। 

इस पर सुनील ने टोका तो उन्होंने जाम से बचने के लिए नए रास्ते से ले जाने की बात बोली। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के खैरपुर पहुंचकर सुनील पर पिस्टल तान दी। सुनील ने बताया कि तीनों बदमाशों ने पिस्टल के बल पर तीन अंगूठी, एक चेन और 15000 रुपये लूट लिए 

कार से उतारकर फरार हो गए।  एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

बदमाशों ने किराए के लिए दिए छह सौ रुपये, मोबाइल की बैट्री ले गए साथ
पीड़ित सुनील ने बताया कि बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद उनसे लूटे गए रुपये में से उन्हें छह सौ रुपये वापस कर दिए। उनका कहना था कि किराए के रुपये है वापस घर लौट जाना। बदमाशों ने उनका मोबाइल नहीं लूटा। वह लूट की जानकारी किसी को न दें इसके लिए बदमाश मोबाइल की बैट्री निकालकर अपने साथ ले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed