{"_id":"62dd6f1bf2254324af4ea2fa","slug":"three-minors-thrashed-a-stray-dog-with-a-stick-in-mandawali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रूरता: स्ट्रीट डॉग को पीट-पीटकर मार डाला, लोग बोले- ये ले चुके हैं एक दर्जन से ज्यादा कुत्तों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु क्रूरता: स्ट्रीट डॉग को पीट-पीटकर मार डाला, लोग बोले- ये ले चुके हैं एक दर्जन से ज्यादा कुत्तों की जान
Sun, 24 Jul 2022 09:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 09:41 PM IST
सार
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन लड़कों ने पहले भी कई कुत्तों को मारा है। पुलिस इससे इनकार कर रही है। तीनों लड़के 14-15 साल के हैं। इनकी काउंसलिंग कराई गई है। तीनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कुत्ते को पीटता नाबालिग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिगों ने एक आवारा कुत्ते को बड़ी ही बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर मार दिया। एक नाबालिग तब तक कुत्ते को मारा रहा जब तक वह मर नहीं गया। बाद में तीनों ही मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। लोगों ने जब इसकी पड़ताल की तो घटना का पता चला। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन लड़कों ने पहले भी कई कुत्तों को मारा है। पुलिस इससे इनकार कर रही है। तीनों लड़के 14-15 साल के हैं। इनकी काउंसलिंग कराई गई है। तीनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में देखा जा रहा था कि तीन लड़के हाथों में डंडा लिये एक गली से गुजरते हैं। एक मकान की सीढ़ियों पर एक आवारा कुत्ता बैठा हुआ था। अचानक एक लड़का कुत्ते के सिर पर डंडे बरसाने लगता है। वह तब तक कुत्ते को मारता रहता है जब तक कुत्ता मर नहीं जाता। वीडियो वायरल होने के बाद जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि यह मंडावली के वेस्ट विनोद नगर एरिया का है।
विज्ञापन
मामला पुलिस की संज्ञान में आया तो फौरन इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर तीनों लड़कों की पहचान के प्रयास किए गए। इसके बाद मंडावली से ही तीनों लड़कों को उनके घर से पकड़ लिया गया। तीनों ने कुत्ते को मारने की बात स्वीकार कर ली है। इन लोगों ने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।