कांप जाएंगे इन दोस्तों की कहानी सुनकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर-दिल्ली एनएच आठ स्थित नरसिंहपुर गांव के पास देररात भयंकर सड़क हादसा हुआ। अपने साथी को बाइक पर बैठाकर दवाई दिलाने ले जा रहे युवकों की हाइवे पर खड़ी गाड़ी से टक्कर हो गई।
बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद गंभीर रुप से घायल युवक को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
बीमार दोस्त की दवा लेने गए थे तीनों
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देररात शिकोहपुर मोड़ के पास स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत दो युवकों के साथी की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद तीनों बाइक पर सवार होकर गुड़गांव सिविल अस्पताल में दवाई लेने के लिए आ रहे थे।
नरसिंहपुर गांव के पास हाइवे पर जायलो गाड़ी खड़ी थी, अंधेरा होने की वजह से बाइकसवार युवक उसे देख नहीं पाए और उसमें टक्कर लग गई। टक्कर के बाद बाइक हाइवे पर गिर गई इस दौरान तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया।
दुर्घटना में बीमार युवक राजस्थान निवासी बिसराम (27) और उसका साथी बिसराम (25) की मौत हो गई जबकि तीसरा साथी नेपाल निवासी राहुल (23) गंभीर रुप से घायल हो गया।
सूचना के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को गुड़गांव स्थित शिवा अस्पताल में दाखिल कराया। सोमवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में खेड़कीदौला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहनचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।