{"_id":"633543d66633415a7d7938af","slug":"three-members-of-criminal-gangs-arrested-in-dwarka-delhi-two-pistols-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: द्वारका में कुख्यात गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो पिस्टल और सात कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: द्वारका में कुख्यात गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो पिस्टल और सात कारतूस बरामद
Thu, 29 Sep 2022 12:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:35 PM IST
सार
द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्द्धन ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी सूत्रों ने सूचना दी कि तीन लोग कोई अपराध करने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने तीन बदमाश गिरफ्तार किए
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के द्वारका में गुरुवार सुबह पुलिस ने कुख्यात गिरोहों के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्द्धन ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी सूत्रों ने सूचना दी कि तीन लोग कोई अपराध करने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो तीन संदिग्ध मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी कुख्यात गिरोहों से संबद्ध हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उन्हें गुरुवार को ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन