{"_id":"5e728c138ebc3e77b6384c79","slug":"three-marriages-for-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः तस्करी के लिए कर डालीं तीन शादियां, मकोका लगाने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः तस्करी के लिए कर डालीं तीन शादियां, मकोका लगाने की तैयारी
Thu, 19 Mar 2020 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने हाईफाई शराब तस्कर कमल किशोर उर्फ केपी (61) को गिरफ्तार किया है। तस्करी के धंधे के लिए इसने तीन शादियां कर रखी थीं। तीनों पत्नियों के घरों पर शराब छिपाकर वह यहीं से सप्लाई करता था।
विज्ञापन
23 साल से इस धंधे में लगे केपी ने करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। पुलिस इसके बेटे व एक अन्य साथी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। केपी को महंगे कपड़े, गाड़ी व कीमती सामानों का शौक है। पुलिस उस पर मकोका लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर 2019 को पुलिस ने त्रिलोकपुरी इलाके से राहुल उर्फ तरुण को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद तीन होंडा सिटी कारों के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई थी।
विज्ञापन
राहुल ने पूछताछ में बताया था कि वह कमल किशोर के लिए काम करता है। इसके बाद पुलिस ने कमल के बेटे आकाश को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उसका पिता मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश है। उसके साथ मिलकर वह शराब तस्करी करता है।
तीन महीने तलाश के बाद पुलिस ने 14 मार्च को कमल किशोर को भी दबोच लिया। कमल के खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीन पत्नियों से उसके चार बच्चे हैं। बड़े बेटे को उसने अपने साथ शराब के धंधे में लगा लिया था।