फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three loot cases in noida, case registered

बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस, लूट की तीन वारदात

Tue, 20 Jun 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 20 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
 three loot cases in noida, case registered
demo pic

बेखौफ बदमाशों ने सोमवार रात और मंगलवार को लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया। तिलपता निवासी शातिर अपराधी दो सगे भाईयों ने अपने साथियों के साथ पार्किंग ठेकेदार के ऑफिस में पहुंचकर लूटपाट व उनकी कार पर फायरिंग की। बदमाशों ने ठेकेदार से रंगदारी की भी मांग की। मंगलवार शाम डेल्टा के गोल चक्कर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने टेलीकॉम कंपनी के वितरक से 1.56 लाख रुपये लूट लिए। 

विज्ञापन


तीसरी घटना सोमवार रात को साकीपुर गोलचक्कर के पास हुई। यहां बदमाशों ने एक छात्र पर को कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा और उसकी बाइक, नकदी व मोबाइल लूटकर पीड़ित को खेड़ी गांव के पास फेंककर फरार हो गए। तीनों मामलों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


 लूट, फायरिंग, रंगदारी के बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचने पर धमकाया      
तिलपता गांव निवासी गुरुवचन सिंह ट्रांसपोर्टर हैं। गुरुवचन ने हाल ही में तिलपता स्थित कंटेनर डिपो में वाहनों की पार्किंग का ठेका लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा कि सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे दो बाइक पर सवार होकर आए गांव के टीटू उर्फ महेंद्र व उसका भाई नीटू उर्फ सुरेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ कंटेनर डिपो स्थित उनके  ऑफिस पर पहुंच गए। आरोपियों ने गुरुबचन व उनके साथियों के साथ मारपीट की और पार्किंग के कलेक्शन के हजारों रुपये, सोने की चेन और गुरुबचन की कार में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कार पर फायरिंग भी की। पीड़िता का आरोप है कि दोनों शातिर बदमाश हैं। आरोपियों ने जाते-जाते हर महीने रंगदारी देने की भी मांग की। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच शुरू की। मंगलवार सुबह जब पीड़ित कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा रहे थे। तभी एक अज्ञात  आरोपी ने गुरुवचन सिंह के मोबाइल पर कॉल कर उसे शिकायत वापस लेने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना को फोन थमा दिया। कोतवाली प्रभारी ने आरोपी को फोन पर जमकर फटकार लगाई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

गोली मारने की धमकी देकर लूटे वितरक से 1.56 लाख       
मूलरूप से बरेली निवासी विशाल गुप्ता शहर के सेक्टर डेल्टा-1 में अपने भाई के साथ किराए पर रहते हैं। विशाल एक टेलीकॉम कंपनी के वितरक हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा है कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने घर से कलेक्शन के 1.56 लाख रुपये लेकर बाइक से अपने भाई के साथ बैंक जा रहे थे। सेक्टर के बाहर गोल चक्कर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर रुपये लूट लिए। 

फोन कर बुलाकर की वारदात       
गांव जैतपुर निवासी  कुलवीर शर्मा ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में छात्र है। आरोप है कि सोमवार देर शाम कुलवीर को उनके परिचित अमित शर्मा निवासी तिलपता ने कॉलेज की फीस के संबंध में बात करने के लिए साकीपुर गोल चक्कर के पास बुलाया। कुलवीर बाइक लेकर 130 मीटर एक्सप्रेसवे पर साकीपुर गोल चक्कर के पास पहुंच गया। यहां कार सवार अमित व उसके तीन अन्य साथियों ने कुलवीर से साथ मारपीट की और उसे कार में बैठा लिया। आरोपियों ने उसके चार हजार रुपये, मोबाइल व बाइक लूट ली और पीड़ित को घायल हालत में खेड़ी गांव में फेंककर भाग गए। कुलवीर के हाथ फ्रैक्चर है। पुलिस रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है।


जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर होगा खुलासा       
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी  मनीष सक्सेना ने बताया कि तीनों मामलों में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार वारदातों का खुलासा किया जाएगा।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed