फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three lives lost to drowning in Sanjay Lake, yet only one guard for security.

Delhi NCR News: संजय झील में तीन जिंदगियां डूबीं, फिर भी सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक गार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
-प्रवेश द्वार पर सिर्फ एक गार्ड, झील में डूबने से बचाने के लिए कोई स्थायी लाइफ गार्ड या बचाव उपकरण नहीं
विज्ञापन

-नशेड़ियों का लगा रहता है जमावड़ा, बाहर के ठेकों से शराब-बीयर खरीदकर लोग झील परिसर में पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। संजय झील में मंगलवार तीन युवकों की डूबने से मौत के अगले दिन भी झील में सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नजर नहीं आया। बुधवार को काे झील के प्रवेश द्वार पर सिर्फ एक गार्ड तैनात मिला। झील के आसपास लोगों को पानी में जाने या खतरनाक जगहों पर घूमने से रोकने-टोकने वाला कोई नहीं दिखा। डूबने की घटना के बावजूद झील में किसी तरह के लाइफ सेविंग उपकरण, लाइफ गार्ड या बचाव दल की व्यवस्था भी दिखाई नहीं दी। झील के आसपास बड़ी संख्या में लोग शराब और बीयर पीते तथा गांजा का नशा करते नजर आए। कुछ लोग नशे की हालत में झील की बाउंड्रीवॉल पर चलते भी दिखे। इनको रोकने वाला कोई नहीं था। प्रवेश द्वार पर मौजूद गार्ड ने बताया कि नशा से रोकने पर लोग अभगद्रता और धमकी देने लगते हैं। उनके मुताबिक, कई लोग झील के बाहर बने शराब के ठेकों से शराब और बीयर खरीदकर अंदर आ जाते हैं। एक स्थानीय निवासी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और आसपास के इलाकों से लोग यहां नियमित रूप से नशा करने आते हैं। बुधवार को कुछ स्कूली बच्चे भी स्कूल की छुट्टी के बाद झील में मस्ती करने पहुंचे, जिन्हें समझाकर घर भेजा गया।


गार्ड बोला, रोकने पर देते हैं धमकी



झील के प्रवेश द्वार पर तैनात गार्ड ने बताया कि परिसर में नशा करने वालों को रोकना आसान नहीं है। रोकने या टोकने पर कई लोग गाली-गलौज करने के साथ धमकी देने लगते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का भी इन लोगों में कोई खौफ नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article