फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three law students suspended over molestation of female students in DU Mukherjee Nagar

डीयू प्रशासन का कड़ा एक्शन: छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में लॉ के तीन छात्र निलंबित, परिसर में एंट्री बैन

Mon, 28 Sep 2026 05:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Sep 2026 05:37 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हिंदू कॉलेज की एक स्नातकोत्तर छात्रा के कथित उत्पीड़न के मामले में तीन छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Three law students suspended over molestation of female students in DU Mukherjee Nagar
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने हिंदू कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में सख्त रुख अपनाया है। इस घटना में शामिल तीन छात्रों को विश्वविद्यालय ने निलंबित कर दिया है। साथ ही छात्रों के कैंपस परिसर में आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई छात्रों के खिलाफ 23 सितंबर को दर्ज मुकदमे के आधार पर की है।

विज्ञापन


तीन छात्रों डीयू लॉ सेंटर-2 से एलएलबी पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे थे। निलंबन को लेकर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर कार्यालय ने तीन अलग-अलग नोटिस जारी किए है। इस नोटिस के अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा 23 सितंबर की शाम को हुई घटना के संबंध में दर्ज एफआईआर के आधार पर विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम 1922 के अध्यादेश 15-बी के खंड 3(ई) के अनुसार तत्काल प्रभाव से अध्ययन पाठ्यक्रम से निलंबित किया है। इसके अलावा अध्यादेश के तहत डीयू परिसर में प्रवेश भी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित है। इसे डीयू के सक्षम प्राधिकारी द्वारा मंजूर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed