फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three lakh prize wanted gangster boxer fled abroad, Lawrence and Goldy Brar helped

सुरक्षा एजेंसियां फेल: तीन लाख का इनामी वांटेड गैंगस्टर बॉक्सर विदेश भागा, लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने की मदद

Thu, 23 Mar 2023 08:17 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Mar 2023 08:17 AM IST
सार

देश की सुरक्षा एजेंसियों की नामकामयाबी सामने आई है। तीन लाख का इनामी वांटेड गैंगस्टर बॉक्सर विदेश भाग गया है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्रोई और गोल्डी बराड़ का उसे विदेश भगाने में हाथ है।

विज्ञापन
Three lakh prize wanted gangster boxer fled abroad, Lawrence and Goldy Brar helped
लॉरेंस और गैंगस्टर बॉक्सर - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया

विस्तार

जेल से बाहर चल रहा दिल्ली, एनसीआर व हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ पहलवान उर्फ बॉक्सर विदेश भागने में कामयाब हो गया है। वह फर्जी पासपोर्ट से मैक्सिको पहुंच गया है। इसे देश की सुरक्षा एजेंसियों की भारी चूक मानी जा रही है। 
विज्ञापन


 माना जा रहा है कि बॉक्सर मैक्सिको में बैठकर भारत में उगाही के धंधे में लगा हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बराड़ का उसे विदेश भगाने में हाथ है। सोनीपत के गन्नौर निवासी जूनियर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रहा बॉक्सर पर तीन लाख का इनाम है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि दीपक पहल उर्फ बॉक्सर ही एकमात्र ऐसा गैंगस्टर था जो जेल से बाहर था। बाकी टॉप मोस्ट वांटेड की सूची में शुमार सभी गैंगस्टर जेल में हैं। अधिकारी ने बताया कि दीपक बरेली, यूपी से रवि कुमार के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया है। इसके बाद वह जनवरी की शुरूआत में विदेश भागने में कामयाब हो गया। उसने कोलकाता से फ्लाइट पकड़ी थी। बताया जा रहा है कि उसके साथ कुछ और लोग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। रोहिणी कोर्ट में विरोधी गिरोह के सदस्यों ने गोगी गिरोह के सरगना जितेंद्र गोगी की गोलियां से भूनकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बॉक्सर गिरोह की कमान संभाल रहा था।
 

पंजाबी बाग के जूलरी शोरूम पर 50 लाख की रंगदारी नहीं देने पर बॉक्सर के निर्देश पर ही गोलीबारी हुई थी। अलीपुर के एक कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। पंजाबी बाग में 14 फरवरी को दो बदमाशों ने 50 लाख की रंगदारी के लिए शोरूम में घुसकर 16 राउंड फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि बुराड़ी में अगस्त में कारोबारी अमित गुप्ता की हत्या की जिम्मेदारी बॉक्सर ने ली थी।

यह भी पढ़ें: जेल से लॉरेंस का इंटरव्यू: केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- दाखिल करे जनहित याचिका

लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने की है मदद
गोगी गिरोह की लॉरेंस बिश्रोई-गोगी गिरोह से सांठगांठ है। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बराड़ ने उसे विदेश भागने में मदद की है। ये 2016 में बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस कस्टडी से गोगी को छुड़ाने के बाद चर्चा में आया था। बॉक्सर गैंग पर 2018 में मकोका लगने के बाद से फरार है। इस दौरान भी दो हत्या, पुलिसकर्मी पर कातिलाना हमला और मार्च 2021 में कुलदीप उर्फ फज्जा को जीटीबी अस्पताल से पुलिस कस्टडी से भगाकर ले जाने में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed