{"_id":"5d31b9968ebc3e6cce1282b2","slug":"three-laborers-died-due-to-poisonous-gas-in-tank-at-hapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में दर्दनाक हादसा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई करते हुए सफाईकर्मी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में दर्दनाक हादसा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई करते हुए सफाईकर्मी समेत तीन की मौत
Fri, 19 Jul 2019 06:07 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 19 Jul 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से बड़ी खबर है। टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि दो जहरीली गैस की चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ जिले के पिलखुवा इलाके के टैक्सटाइल्स सेंटर में शुक्रवार को जींस की धुलाई करने वाली फैक्ट्री के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान सफाईकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर बचाने के दौरान जहरीली गैस से बेहोश हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एसपी और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
डूहरी पेट्रोल पंप के पास टैक्सटाइल्स सिटी सेंटर में जींस धुलाई करने की जीएस दास के नाम से कंपनी है। इसमें कई दर्जन मजदूर काम करते हैं। मैनेजर के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई करने की तैयारी की गई।
विज्ञापन
इसके लिए हापुड़ से कुछ मजदूर टैंक लेकर आए थे। सफाई के दौरान हापुड़ से आए सफाईकर्मी रवि का पैर फिसल गया जो प्लांट में गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में फैक्ट्री का गार्ड 38 वर्षीय तारा शंकर निवासी सुल्तानपुर नीचे उतर गया।

गार्ड के पीछे कंपनी में काम करने वाला मजदूर जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी महमदपुर थाना खटेहन जिला जौनपुर भी उतर गया। प्लांट में जाने के बाद किसी की आवाज नहीं आने पर पास में खड़े मजदूरों में हड़कंप मच गया।
तीनों को बचाने आए रवि और युशूफ जहरील गैस के चलते बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद जेसीबी को बुलाकर प्लांट को तुड़वाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका।
बाद में फायर बिग्रेड के पुलिसकर्मी मनवीर ने मास्क लगाकर तीनों मृतकों रवि, तारा शंकर और जितेंद्र के शवों को प्लांट से बाहर निकाला। कुछ देर बाद हापुड़ एसपी डा. यशवीर सिंह व एसडीएम धौलाना विशाल यादव ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी की।
एसपी डा. यशवीर सिंह का कहना है कि अगर को तहरीर आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री अवैध है या सही है इसी जानकारी कराने के बाद ही कार्रवाई होगी।