फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three killed in road accidents, two injured

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो जख्मी

Thu, 29 Dec 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, two injured
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

राजधानी में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। कंझावला में बिना हेलमेट के बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया।

विज्ञापन


वहीं रानीबाग में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इधर एक अन्य मामले में ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, दूसरा जख्मी हो गया। कंझावला मामले में मृतक की शिनाख्त राम गोपाल (25) के रूप में हुई है। राम गोपाल परिवार के साथ इलाके में ही रहता है।
विज्ञापन


मंगलवार रात को वह अपने जीजा हरिओम (27) के साथ किसी काम से बाइक पर जा रहा था। इस बीच वह बिजली के खंभे से टकरा गए।  रामगोपाल तथा उसके जीजा हरिओम ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे में राम गोपाल की मौत हो गई, जबकि हरिओम घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं रानीबाग इलाके में अज्ञात वाहन ने पिंकेश (23) को कुचल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


वहीं अन्य मामले में केशवपुरम इलाके में स्कूटी सवार मुलायम सिंह और हंसराज को ट्रक ने लॉरेंस रोड पर टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुलायम को मृत घोषित कर दिया। हंसराज का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक जब्बार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed