{"_id":"586410af4f1c1b255eeeb3b9","slug":"three-killed-in-road-accidents-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
राजधानी में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। कंझावला में बिना हेलमेट के बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया।
विज्ञापन
वहीं रानीबाग में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इधर एक अन्य मामले में ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, दूसरा जख्मी हो गया। कंझावला मामले में मृतक की शिनाख्त राम गोपाल (25) के रूप में हुई है। राम गोपाल परिवार के साथ इलाके में ही रहता है।
विज्ञापन
मंगलवार रात को वह अपने जीजा हरिओम (27) के साथ किसी काम से बाइक पर जा रहा था। इस बीच वह बिजली के खंभे से टकरा गए। रामगोपाल तथा उसके जीजा हरिओम ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे में राम गोपाल की मौत हो गई, जबकि हरिओम घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं रानीबाग इलाके में अज्ञात वाहन ने पिंकेश (23) को कुचल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं अन्य मामले में केशवपुरम इलाके में स्कूटी सवार मुलायम सिंह और हंसराज को ट्रक ने लॉरेंस रोड पर टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुलायम को मृत घोषित कर दिया। हंसराज का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक जब्बार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।