{"_id":"697d15f72c77ac32ac03b93f","slug":"three-killed-in-road-accidents-in-delhi-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Road Rage: नरेला के सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, आदर्श नगर दुर्घटना में शिक्षिका की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Road Rage: नरेला के सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, आदर्श नगर दुर्घटना में शिक्षिका की गई जान
Sat, 31 Jan 2026 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को सड़क हादसे से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। नरेला इलाके में तेज रफ्तार स्कूटी ट्रक से टकरा गई और हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं आदर्श नगर में पानी के एक टैंकर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। पुलिस ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पहली घटना नरेला इलाके की है। दरियापुर की रहने वाली 40 साल की वंदना अपने 16 साल के बेटे को लेकर स्कूटी से जा रही थी। बवाना-ओल्ड नरेला रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी स्कूटी एक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों मां-बेटे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटे को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां 40 साल की वंदना को गंभीर हालत में वाल्मिकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी घटना आदर्श नगर थाना इलाके की है। यहां शाह आलम बांध के पास 51 फुट रोड पर पानी के एक टैंकर ने स्कूटी सवार महिला शिक्षिका को कुचल दिया।