{"_id":"5c54605abdec2227203735e4","slug":"three-iranian-posing-as-police-officers-have-been-arrested-for-duping-afghan-nationals-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : नकली पुलिस अफसर बनकर तीन ईरानी नागरिक करने पहुंचे ऐसा काम, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : नकली पुलिस अफसर बनकर तीन ईरानी नागरिक करने पहुंचे ऐसा काम, गिरफ्तार
Fri, 01 Feb 2019 08:36 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली में तीन ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार तीनों ईरानी नागरिक नकली पुलिस अफसर बनकर ग्रेटर कैलाश में रहने वाले अफगानी मूल के निवासियों के घर पहुंचे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अफगानी नागरिक मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए दिल्ली आए हुए हैं।
विज्ञापन
अफगानी नागरिकों को तीनों पर शक हुआ जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा और भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन