फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three hours of interrogation from school counselor and two other members in jnu violence case

जेएनयू हिंसाः स्कूल काउंसलर समेत दो से करीब 3-3 घंटे पूछताछ

Wed, 15 Jan 2020 05:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Jan 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
Three hours of interrogation from school counselor and two other members in jnu violence case
जेएनयू कैंपस हिंसा - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू कैंपस हिंसा मामले में अपराध शाखा की एसआईटी ने मंगलवार को स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज की काउंसलर सुचेता तालुकदार और स्कूल ऑफ लेंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडीज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रियरंजन कुमार से करीब 3-3 घंटे पूछताछ की।

विज्ञापन


इनसे पूछताछ के दौरान पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया गया। इसके अलावा, मंगलवार को चार घायल छात्रों के भी बयान दर्ज किए गए। दूसरी तरफ, एफएसएल की टीम एक बार फिर जेएनयू पहुंची और सर्वर रूम से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुचेता व प्रियरंजन कुमार (माही मांडवी में रहता है) से जेएनयू के प्रशासनिक ब्लॉक में बने एसआईटी के अस्थायी ऑफिस में पूछताछ हुई। दोनों से सवाल पूछे गए कि वे हिंसा के समय पेरियर हॉस्टल में क्या कर रहे थे? उनके जाने के समय क्या हो रहा था? क्या जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष उनके साथ थीं? दोनों ने किसी भी तरह की हिंसा में शामिल होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुचेता ने अपना बयान डेढ़ पेज में खुद लिखकर दिया। उनका कहना था कि वह जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष के साथ पेरियार हॉस्टल हालात देखने गई थीं। पुलिस ने उन्हें पहले रिलीज किए फोटो दिखाए। सुचेता ने इन्हें ब्लर करार दिया।

हिंसा वाले दिन जेएनयू में व्हाट्स ऐप ग्रुप में काफी मैसेज चल रहे थे

वहीं प्रियरंजन का कहना था कि हिंसा वाले दिन जेएनयू में व्हाट्स ऐप ग्रुप में काफी मैसेज चल रहे थे। मैसेज पढ़कर वे पेरियार हॉस्टल में माहौल को देखने गए थे। प्रियरंजन ने भी अपना बयान दर्ज कराया। सुचेता व प्रियरंजन उन आरोपियों में शामिल हैं, जिनके फोटो पुलिस ने गत शुक्रवार को जारी किए थे। इन दोनों ने किसी अन्य आरोपी को पहचानने से इनकार कर दिया।

उधर, पुलिस ने हिंसा वाले दिन 5 जनवरी को साबरमती टी पाइंट पर घायल चार छात्रों से पूछताछ कर पूरा घटनाक्रम जानने का प्रयास किया। इन छात्रों ने भी अपने बयान दर्ज कराए। इनका कहना था कि साबरमती टी प्वाइंट के पास अचानक पत्थरबाजी होने लगी।

वे वहां से गुजर रहे थे और पत्थर लगने से घायल हो गए। स्टिंग में दिखाई दे रहे आरोपी रोहित शाह व अक्षत मंगलवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। पुलिस ने इन दोनों को फिर से नोटिस भेजा है और बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

पांच से पूछताछ पूरी, बाकी चार से आज

एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौ आरोपियों से जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष समेत पांच से पूछताछ हो चुकी है। बाकी चार आरोपियों को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इन सभी को नोटिस दिया हुआ है। आइशी घोष को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

सर्वर से फुटेज निकालाने का प्रयास

कैंपस पहुंची फॉरेंसिक टीम की डायरेक्टर दीपा वर्मा का कहना है कि सर्वर से फुटेज निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लैब की क्राइम सीन डिवीजन के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने कहा कि कंप्यूटर फॉरेंसिक और फोटो टीम ने कैंपस में काम शुरू कर दिया है। टीम बुधवार को भी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed