{"_id":"d17a41dbe5516f6038e32146b2c22174","slug":"three-hours-had-ceased-for-more-than-25-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे थमी रहीं 25 से ज्यादा ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे थमी रहीं 25 से ज्यादा ट्रेनें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ओएचई वायर तेल टैंकर रैक पर गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। करीब पांच मिनट तक वायर से चिंगारियां निकलती रही लेकिन बारिश के कारण तेल आग नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन
इस हादसे के बाद दिल्ली-गाजियाबाद के बीच रेल ट्रैफिक ठप हो गया, जिसके कारण 25 से ज्यादा यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां प्रभावित हुईं। एक ईएमयू रद्द कर दी गई। तीन घंटे बाद 9 बजे ओएचई वायर ठीक कर यातायात सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन
साहिबाबाद स्टेशन के पास दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली लाइन नंबर एक व दो पर ओएचई वायर टूटकर गिर गया। इसी दौरान लाइन से तेल टैंकर की रैक गुजर रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मालगाड़ी पर तार गिरने चिंगारियां उठने लगीं लेकिन बारिश की वजह से टैंकर में भरा तेल आग नहीं पकड़ सका। बताया जाता है कि यदि तेज धूप होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
वायर टूटने से 1 व 2 नंबर लाइन पर रेल संचालन ठप हो गया, जिससे कई ट्रेनों को शाहदरा (दिल्ली) में रोक दिया गया। गाजियाबाद की ओर से भी ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
बाद में 3 और 4 नंबर लाइन से ही अप और डाउन दोनों ओर की ट्रेनों को धीरे-धीरे चलाया गया। अफसरों के मुताबिक सुबह 9 बजे ओएचई वायर की मरम्मत कर रेल ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।
ईएमयू रद्द, ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाए लोग
वायर टूटने से ठप हुए रूट पर सुबह गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली ईएमयू (64430) रद्द कर दी गई। कई अन्य ईएमयू भी प्रभावित हुईं।
ऐसे में गाजियाबाद, साहिबाबाद व आसपास से दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा और दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग समय से दफ्तर नहीं पहुंच पाए। एक ईएमयू रद्द होने से अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई।