फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three girls fight to marry one boy in noida of uttar pradesh

एक युवक, तीन युवतियां और शादी को लेकर थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, अचानक हुआ कुछ ऐसा पुलिस भी हैरान

Thu, 29 Mar 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 29 Mar 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
three girls fight to marry one boy in noida of uttar pradesh
फाइल फोटो
थाने में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। एक युवक और तीन युवतियां, तीनों युवतियां एक युवक से शादी करने की जिद पर अड़ीं थीं। एक युवती ने ऐसा कांड किया कि हर कोई हैरान रह गया। पुलिस भी उसे देख दंग रह गई। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की है। एक युवक से शादी करने के लिए उसकी तीन प्रेमिकाओं ने नोएडा के थाना सेक्टर-24 में हंगामा किया। एक युवती ने हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया। पुलिस ने युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवक मूलरूप से बुलंदशहर के नया गांव का रहने वाला है। वह सेक्टर-3 की एक कंपनी में नौकरी करता है। युवक पहले से बुलंदशहर की एक युवती से प्रेम करता
विज्ञापन
विज्ञापन

था। 

यहां नौकरी के दौरान उसे त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी एक सहकर्मी से प्रेम हो गया। दोनों सात साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। दिसंबर 2017 में दूसरी प्रेमिका ने युवक की
मुलाकात अपनी सहेली से कराई। 

इसके बाद युवक ने उसे भी प्रेमजाल में फंसा लिया। तीन दिन पहले युवक केएक दोस्त ने युवतियों के सामने उसका भांडा फोड़ दिया। इसके बाद तीनों युवतियों ने थाना सेक्टर-24 पहुंचकर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत कर दी। पुलिस बुधवार को आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। सूचना पाकर तीनों युवती भी थाने पहुंच गईं। 

करने लगीं विवाद
थाने में युवतियों का युवक से शादी करने को लेकर आपस में विवाद हो गया। युवक ने एक युवती से शादी से इंकार कर दिया, तो उसने थाने में ही हाथ की नस काटने का प्रयास किया।
पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। 

इसके बाद पुलिस ने नस काटने वाली युवती और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल युवती को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है, जबकि युवक को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य युवतियों ने आरोपी युवक के खिलाफ कोर्ट केस करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed