फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three friends returning from Murthal after eating parathas hit by a truck two died

Delhi: मुरथल से पराठे खाकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मारी, दो की मौत; एक लड़ रहा जिंदगी की जंग

Sun, 12 Jan 2025 09:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Jan 2025 09:08 PM IST
सार

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने रविवार को ही अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Three friends returning from Murthal after eating parathas hit by a truck two died
दो दोस्तों की मौत और एक घायल - फोटो : freepik

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार तड़के बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों ही गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दोस्तों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त सुभाष (26) और संजय यादव (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

इनके तीसरे दोस्त की हालत नाजुक होने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दरअसल तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर किराड़ी के प्रेम नगर से पराठा खाने मुरथल गए थे। वहां से वापस लौटते समय इनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने रविवार को ही अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। हादसे के बाद दोनों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आकाश की सेहत के लिए परिजन दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुभाष और संजय दोनों ही अपने-अपने परिवारों के साथ प्रेम नगर किराड़ी के यू-ब्लॉक में रहते थे। इनका दोस्त भी प्रेम नगर में ही रहता है। सुभाष की बहन ने जानकारी दी कि शनिवार रात को दोस्तों का मुरथल पराठे खाने जाने का प्लान बना था। उसने भाई व उसके दोस्तों को रोका भी, लेकिन वह नहीं माने।

इस बीच सुबह करीब छह बजे चचेरे भाई ने पहले सड़क हादसे की खबर दी। बाद में उसकी मौत की खबर आ गई। सुभाष की पत्नी की मौत हो चुकी है, उसके परिवार में अब बस डेढ़ साल की बेटी व बहन बचे हैं। वहीं संजय के परिवार में माता-पिता व दो बहनें हैं। संजय बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

बाहरी-उत्तरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि मरथुल से वापस लौटते समय महादेव चौक, शाहबाद डेयरी के पास इनकी बाइक को किसी ट्रक ने टक्कर मारी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की ट्रक चालक की पहचान के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

डेढ़ साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया...
सुभाष के घर में मातम का माहौल था। डेढ़ साल की नन्ही सी मासूम को पता भी नहीं था कि उसके पिता हमेशा के लिए चले गए हैं। छह माह पूर्व सुभाष की पत्नी की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। अब मासूम के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया। सुभाष पीरागढ़ी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

बेटे की मौत की खबर सुनकर संजय के पिता पहुंचे दिल्ली...
संजय परिवार में इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत की खबर के बाद वह बेसुध थे। संजय ग्रेजुएशन करने के बाद कोई प्रोफेशनल कोर्स कर नौकरी करना चाहता था। पिता रामा शंकर यादव राजस्थान में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह दिल्ली पहुंचे। घर पर रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed