{"_id":"034b6c50b5fd53b8c74301c3584d4a87","slug":"three-died-on-road-accident-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 31 Jul 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में मंगलवार को हुए दो हादसों में एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई। ये हादसे बिशन पुरा और सेक्टर-26-31 में हुए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्कूटी सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार होशियारपुर निवासी रामकिशन (74) का सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में आंख का इलाज चल रहा था। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी के बाद रामकिशन को बेटा राकेश बाइक से उन्हें घर ले जा रहा था।
विज्ञापन
सेक्टर-26-31 के टी प्वाइंट पर बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेक्टर-30 के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-20 थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, न्यू अशोक नगर, दिल्ली निवासी निशांत मेहरा (25) मंगलवार रात 1.30 बजे स्कूटी से बिशनपुरा से घर लौट रहा था। गांव के बाहर मॉडल शॉप के सामने उसे अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।
घायल निशांत को सेक्टर-30 के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार सुबह निशांत की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वह हेलमेट नहीं पहने था। थाना सेक्टर-58 में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
एक्सप्रेसवे पर डंपर ने स्कूटर सवार को रौंदा
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर मंगलवार को बेलगाम डंपर ने स्कूटर सवार को कुचल दिया। इससे सलेमपुर निवासी रमेश कुमार की मौत हो गई। रमेश की भंगेल में पंचर बनाने की दुकान है। वह बुधवार देर शाम को दुकान बंद करके स्कूटर पर अपने गांव जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर पीछे से आए एक बेलगाम डंपर ने स्कूटर में टक्कर मार दी। घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक मौके से डंपर को लेकर फरार होने में कामयाब रहा है।