फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three died in road accident at the Eastern Peripheral Express Way

नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौत

Sat, 27 Apr 2019 04:48 PM IST
राजेश सैनी एजेंसी, नोएडा
एजेंसी, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 27 Apr 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Three died in road accident at the Eastern Peripheral Express Way
accident

अजमेर शरीफ से जियारत करके बुलंदशहर लौट रहे एक परिवार के पांच लोग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तड़के सड़क हादसे के शिकार हो गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के कस्बा शिकारपुर के रहने वाले खलील मिया, इकबाल, पंकज वर्मा, अंकित व दो वर्षीय बच्चा काजू राजस्थान के अजमेर शरीफ गए थे। 
विज्ञापन


यह लोग शनिवार सुबह राजस्थान से बुलंदशहर के शिकारपुर कस्बा स्थित अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। थाना दनकौर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर इनकी कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में खलील मियां, इकबाल व पंकज वर्मा की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि अंकित व काजू को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed