फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three died due to rain and gale

आंधी व बारिश से तीन की मौत, कई घायल

Thu, 03 Jul 2014 05:56 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
three died due to rain and gale

राजधानी में बुधवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए हादसों में दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


आनंद पर्वत इलाके में झुग्गी की दूसरी मंजिल बराबर वाली दूसरी झुग्गी पर गिर गई। हादसे में दो साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि इसके माता-पिता व 25 दिन की बहन जख्मी हो गई।

वहीं निहाल विहार में गोदाम की दीवार गिरने से पास से गुजर रहे साइकिल सवार 11 साल के मासूम की मौत हो गई। अन्य मामले में समयपुर बादली के सिरसपुर गांव में दीवार गिरने से तीन मजदूर जख्मी हुए। तीनों मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

हादसा: एक की मौत 3 घायल

three died due to rain and gale

पहला हादसा आनंद पर्वत की गायत्री कालोनी में झुग्गी नंबर-8990 में हुआ। हरीश (25) अपनी पत्नी बिंदू (20), बेटी वर्षा (2) और 25 दिन की बेटी के साथ ग्राउंड फ्लोर पर बनी झुग्गी में रहता है।

बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे आंधी और बारिश के दौरान बराबर वाली दूसरी मंजिल की झुग्गी इनकी झुग्गी पर गिर गई। हादसे में वर्षा की मौत हो गई, जबकि तीनों जख्मी हो गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

साइकिल सवार पर गिरी दीवार

three died due to rain and gale

दूसरे मामले में निहाल विहार में इलाके में 11 साल के रवि की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ अंबिका एंक्लेव, निहाल विहार इलाके में रहता था। पास के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था।

सके पिता शिव करण सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि मां अभिलाषा एक कंपनी में नौकरी करती है। बुधवार दोपहर रवि घर से अपनी साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला। इस बीच अंबिका एंक्लेव में गोदाम की दीवार उसके ऊपर गिर गई। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य मामले में समयपुर बादली के सिरसपुर गांव में निर्माणधीन मकान में दीवार गिरी। हादसे में दीपक, राजदेव और अरुण नामक मजदूर जख्मी हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन

आंधी आने पर छत से गिरा व्यक्ति, मौत

three died due to rain and gale

गुड़गांव के खेड़कीदौला क्षेत्र में मंगलवार रात को आंधी-पानी आने से छत पर सो रहे एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस दौरान हुआ जब वह नींद में नीचे उतरने का प्रयास कर रहा था।

झारखंड निवासी विरेंद्र (35) पुत्र सरयू राम खेड़कीदौला गांव में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। गर्मी अधिक होने के चलते वह मंगलवार रात छत पर सोने गया था।

रात में आंधी-पानी आने के बाद उससे बचने के लिए अपने बिस्तर लेकर नीचे उतरने का प्रयास किया। इस दौरान गंभीर चोट आ गई। आस-पास के लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed