{"_id":"632d7b459d4c172151299dda","slug":"three-died-due-to-lightning-and-house-collapse-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आकाशीय बिजली गिरने और मकान ढह जाने से तीन की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आकाशीय बिजली गिरने और मकान ढह जाने से तीन की मौत, कई घायल
Fri, 23 Sep 2022 02:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:54 PM IST
सार
बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से कोल तहसील के गांव नगौला में 65 वर्षीय बिस्मिल्लाह पत्नी नसीर खान की मौत हो गई। इसी तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर में मकान गिर जाने से सोमदेव और उनकी पत्नी मानदेवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ में पांच दिन से हो रही तेज बारिश से जिले में आकाशीय बिजली गिरने और मकान गिरने से मलबे में दबकर एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अलग-अलग हादसों में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से कोल तहसील के गांव नगौला में 65 वर्षीय बिस्मिल्लाह पत्नी नसीर खान की मौत हो गई। इसी तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर में मकान गिर जाने से सोमदेव और उनकी पत्नी मानदेवी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तहसील गभाना के गांवरी गांव में 62 वर्षीय ज्ञानचंद की मकान गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। अतरौली क्षेत्र के हमीरपुर गांव में 65 वर्षीय नेम सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बताया कि जिले भर में बारिश के चलते जन, पशु और फसल के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन