{"_id":"59cf53524f1c1bc9538b50c8","slug":"three-dead-one-critical-while-cleaning-sewer-in-gurugram-khandsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सीवर साफ करने उतरे 3 कर्मचारियों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सीवर साफ करने उतरे 3 कर्मचारियों की मौत, एक की हालत गंभीर
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
हरियाणा के गुरुग्राम में सीवर साफ करने उतरे तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक चारों सीवर लाइन साफ करने उतरे थे जिनमें तीन की मौत हो गई जबिक एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Haryana: 3 dead, 1 critical while cleaning sewer in Gurugram's Khandsa
— ANI (@ANI) September 30, 2017
खांडसा इलाके में घटित हुई इस घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया है। मामले की जांच होना बाकी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सीवर को साफ करने उतरे मजदूरों के साथ ये हादसा कैसे हुआ। फिलहाल, यह माना जा रहा है कि मजदूरों की मौत का कारण गंदगी से पूरी तरह भरा हुआ सीवर बताया जा रहा है जिसमें जहरीली गैस जमा हो गई थी।
विज्ञापन