फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three days yoga training camp in faridabad

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Fri, 09 Jun 2017 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 09 Jun 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
three days yoga training camp in faridabad
yoga camp

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर औद्योगिक नगरी में प्रशिक्षण शिविर की शुक्रवार से शुरूआत हो गई। इसका उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया ने सेक्टर-12 स्थित हरियाणा राज्य खेल परिसर में किया। इस तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों व शहर की विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने पहले दिन डेढ़ घंटे तक योगाभ्यास किया। 

विज्ञापन


योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान हर प्रतिभागी में भारी उत्साह दिखा। आयुष विभाग, पतंजलि योग शिक्षा समिति व जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से नौ से 11 जून तक उपमंडल स्तर पर किया जा रहा है। इसमें सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने योग प्रोटोकॉल के हिसाब से योग व प्राणायाम की प्रक्रियाओं का मुख्य मंच से प्रदर्शन किया। शिविर में मौजूद लोगों ने उन योग क्रियाओं को किया। शिविर के दौरान भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी अंकुर सिंह व योग प्रशिक्षक प्रेमलता ने भी योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास करता है। स्वस्थ्य शरीर और मन के लिए यौगिक क्रियाएं जरूरी हैं। योगाभ्यास करने से लोगों में बीमारी की आशंका नहीं रहती। उन्होंने कहा कि शरीर को निरोग रखने के लिए योग क्रियाओं को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के लोगों ने योग के महत्व को समझा है। 


यही कारण है कि पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। इस बात तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। 19 को योगाभ्यास की पायलट रिहर्सल की जाएगी। योग दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 20 को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed