{"_id":"90f8b057d8628b28c2fc7395ba6ac4f8","slug":"three-days-may-be-closed-toll-collection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बंद हो सकती है टोल वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बंद हो सकती है टोल वसूली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Nov 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ गंगा मेले के चलते लगने वाले ट्रैफिक जाम के मद्देनजर भारी वाहनों के लिए एनएच-24 पर किए गए डायवर्जन का भी कोई असर नजर नहीं आ रहा। रविवार से डायवर्जन लागू होने के बावजूद सोमवार को भी एनएच-24 पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
डासना टोल ब्रिज पर दिन-रात जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस तीन दिन तक टोल वसूली बंद करने की मांग एनएचएआई से करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी प्रशासन को सुझाव दिया है कि अगर मेले के दौरान दो-तीन दिन के लिए डासना टोल ब्रिज फ्री कर दिया जाए तो इससे जाम की समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि टोल अभी फ्री नहीं किया गया है। मंगलवार को इसे दो-तीन दिन के लिए फ्री करने की मांग की जाएगी, ताकि लोगों को जाम से निजात मिले।
वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप तलवार के अनुसार टोल ब्रिजों को आगामी दो-तीन दिन केलिए यदि फ्री कर दिया जाए तो निश्चित ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
उनका कहना था कि एनएच-24 से ही दिल्ली-लखनऊ की कनेक्टिविटी जुड़ती है। इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या से दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड के कई जनपदों के लोग प्रभावित होते हैं।