फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three-day annual fest of SRCC College of Delhi University begins

DU: क्रॉसरोड में बिखेरे प्रतिभा के रंग, डीयू के एसआरसीसी कॉलेज के तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट का आगाज

Thu, 09 May 2024 07:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 May 2024 07:38 AM IST
सार

चार साल बाद वापसी करने वाले इस फेस्ट के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। वहीं देर शाम को डीजे नाइट में झूमते-गाते छात्रों ने जमकर मस्ती की। इस वार्षिक फेस्ट में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। 

विज्ञापन
Three-day annual fest of SRCC College of Delhi University begins
डीयू के एसआरसीसी कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक फेस्ट क्रॉसरोड का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहीं युवा संसद, कहीं ई-स्पोट्र्स, कहीं फोटो व रील बनाते छात्र, तो कहीं डीजे नाइट में संगीत की धुनों पर थिरकते छात्र। दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बुधवार को यह नजारा देखने को मिला। मौका था कॉलेज के तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट क्रॉसरोड का। 

विज्ञापन


चार साल बाद वापसी करने वाले इस फेस्ट के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। वहीं देर शाम को डीजे नाइट में झूमते-गाते छात्रों ने जमकर मस्ती की। इस वार्षिक फेस्ट में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। 
विज्ञापन


क्रॉसरोड वार्षिक फेस्ट की इस बार की थीम रेट्रो है। इस कारण सभी प्रतियोगिताएं इसी के ईदगिर्द घूमती दिखाई दी। फेस्ट के पहले दिन विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के लिए युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संसद की तर्ज पर राजनेता बन कर छात्रों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। युवा संसद की शुरुआत में छात्रों को सदन की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। इस दौरान छात्रों को संसद की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बारीकी से जानने व सीखनेे का अवसर मिला। युवा संसद में छात्रों ने संसदीय कार्यप्रणाली को जीवंत किया। फेस्ट में ई-स्पोट्र्स में भी विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने अपने हुनर को दिखाया। इसमें फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी चैतन्य भी पहुंचे। ई-स्पोट्र्स खेल का एक नया ट्रेंड है, जिसमें छात्र लैपटॉप पर बैठकर खेल को खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 15 हजार से तीस हजार रुपये तक की है। 
पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में छात्रों को विभिन्न मुद्दे दिए गए, जिन पर छात्रों ने तीन-तीन मिनट अपने विचारों को व्यक्त किया। इससे उन्हें अपनी बोलने के कौशल को संवारने का अवसर भी मिला। इस प्रतियोगिता में करीब बीस छात्रों ने हिस्सा लिया। मालूम हो कि इस फेस्ट में दूसरे कॉलेजों के छात्रों की एंट्री आई कार्ड से ही हुई।


बीट बॉक्सर बैंड ने दी प्रस्तुति
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के तहत स्नैप ट्रैप (फोटो खींचना) व रील इट(रील बनाना) हुई। इसमें छात्रों को कॉलेज में ही विभिन्न टॉपिक देकर फोटो व रील बनाने के लिए कहा गया। इस दौरान छात्र रचनात्मकता को प्रस्तुत करने के लिए कॉलेज के अलग-अलग एरिया में फोटो खींचते दिखाई दिए। इसके अलावा देर शाम छात्रों को मस्ती में डूबने के लिए बीट बॉक्सर बैंड ने प्रस्तुति दी। डीजे नाइट में डीजे साहिल गुलाटी ने अपनी धुनों पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed