फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three children killed in catching and flying kites in delhi

पतंग पकड़ने और उड़ाने में तीन बच्चों की गई जान

Sat, 17 Aug 2019 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Three children killed in catching and flying kites in delhi
death - फोटो : amar ujala

पतंग उड़ाना और पकड़ना तीन बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। अलीपुर में पतंग पकड़ रहे एक बच्चे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं, रणहौला इलाके में पतंग उड़ाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक बच्चा झुलस गया जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीमापुरी इलाके में पतंग उड़ाने के दौरान चौथी मंजिल से गिरकर एक 11 साल के बव्वे की जान चली गई। पुलिस तीनों ही मामलों की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


अलीपुर इलाका स्थित स्वरूप नगर साईं मंदिर के पास रहने वाला भोलू बृहस्पतिवार को अपने एक दोस्त के साथ पतंग पकड़ रहा था। इसी दौरान वह एक वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने भोलू को इलाज के लिए अस्पताल  में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में रणहौला इलाके में पतंग उड़ाने के दौरान 13 साल का फैजान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

वहीं तीसरी घटना में सीमापुरी इलाके में चौथी मंजिल पर पतंग उड़ाने के दौरान 11 साल का बच्चा नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पार्थ सैनी (11) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed