फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three boys were stabbed two died in Sangam Vihar delhi

दिल्ली में खौफनाक वारदात: तीन लड़कों को मारा चाकू, दो की मौत; आधे घंटे तक सड़क पर खेली गई खून की होली

Sat, 11 May 2024 03:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2024 03:29 AM IST
सार

यह खूनी खेल सड़क पर करीबन 20 से 30 मिनट तक चला। तीन घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो की मौत हो गई। मृतक दोनों लड़के नाबालिक हैं। 

विज्ञापन
Three boys were stabbed two died in Sangam Vihar delhi
संगम विहार में दो नाबालिग लड़कों की हत्या - फोटो : istock

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में सरेराह आधे घंटे तक खूनी खेल चला। इसमें फिरोज (17) नामक किशोर को चाकू से 25 से ज्यादा वार किए गए। उसकी मौत पर मौत हो गई। दूसरे किशोर आसिफ (17) को 22 से ज्यादा चाकू मारे गए। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल सलमान को मजीदिया में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले हुए मामूली झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात का अंजाम दिया।

विज्ञापन

हैरानी की बात यह बीच सड़क पर दिनदहाड़े करीब आधे घंटे तक खूनी खेल चला, मगर तिगड़ी थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगी। तिगड़ी थाना पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय वारदात को मीडिया से छिपाने में लगी रही। उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले की पकड़घकड़ करने वाले अन्य यूनिटों को भी जानकारी नहीं दी हालांकि तिगड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि बाकी ज्यादातर आरोपी नाबालिग हैं और सभी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि तिगड़ी थाना पुलिस को आठ मई को दोपहर करीब तीन बजे इस खूनी खेल की सूचना मिली थी। तिगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो संगम विहार निवासी फिरोज सी-ब्लाक, मकान नंबर 386 संगम विहार के सामने सड़क पर खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था। इसके अलावा पुलिस को मौके पर संगम विहार निवासी नाबालिग आसिफ और सलमान घायल पड़े हुए थे। आसिफ को एम्स व सलमान को मजीदिया में भर्ती कराया। एम्स में डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। सलमान की हालत स्थिर बताई जा रही है। तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस को शुरूआती जांच में पता लगा कि मृतक फिरोज का सात मई को आरोपियों में एक से मामूली बात पर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

पीड़ित तीनों युवक घटना वाले दिन सी-ब्लाक मकान नंबर 386 के सामने दोपहर के ढ़ाई बजे खडे़ थे। तभी सात से आठ आरोपी मौके पर आए। सभी के हाथ में चाकू थे। आरोपियों ने आते ही तीनों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। पीड़ित इधर-उधर भागकर जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाते रहे, मगर कोई भी बचाने नहीं आया। तीनों पीड़ित जब बेहोश होकर नीचे गिर गए तो आरोपी आसानी से फरार हो गए। जिस जगह पर ये घटना हुई वहां कई मीटर तक सड़क खून से लाल हो गई थी।

एक दिन बाद दो गिरफ्तार
साउथ जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि तिगड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान संगम विहार निवासी फरीद उर्फ अमन (19) पुत्र मोहम्मद लतीफ और संगम विहार निवासी अभिषेक उर्फ बाबू उर्फ शूटर (19) पुत्र विनोद के रूप में हुई। बाकी सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या

अमन विहार इलाके में पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए हमलावरों ने 17 साल के नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद चार आरोपियों को पकड़ लिया, जिसमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल और दो चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान गणेश उर्फ एलेक्स और पुष्पेंद्र उर्फ गौरव के रूप में हुई है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 8 मई की रात 11.21 बजे पुलिस को अमन विहार के कैलाश विहार में एक नाबालिग को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पीसीआरकर्मी घायल नाबालिग को संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि नाबालिग इलाके के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। पुरानी रंजिश में उसकी हत्या की गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed