फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested with fake RBI documents at Delhi airport

शातिरों पर शिकंजा: एयरपोर्ट पर आरबीआई के फर्जी दस्तावेज के साथ तीन गिरफ्तार, जवान को रिश्वत देने की भी कोशिश

Sun, 12 Feb 2023 07:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Feb 2023 07:11 AM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आरबीआई के फर्जी दस्तावेज मिले हैं। 

विज्ञापन
Three arrested with fake RBI documents at Delhi airport
एयरपोर्ट पर तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने चेन्नई जा रहे तीन यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा है। इनके पास आरबीआई के फर्जी दस्तावेज मिले हैं। आरोप है कि आरोपियों ने पकड़े जाने के बाद सीआईएसएफ के जवान को तीन लाख रुपये रिश्वत देने की कोशिश की। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारियों ने आरोपियों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीआईएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हरि किशन ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के टर्मिनल संख्या तीन पर शुक्रवार शाम सुरक्षा जांच के दौरान एक बैग में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लोगो व गवर्नर शक्तिकांत दास के नाम वाले फर्जी दस्तावेज देखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यात्रियों से उन दस्तावेज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपियों ने एएसआई हरि किशन को उन्हें छोड़ने के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की। एएसआई ने उन्हें फटकार लगाई और वरिष्ठों को सूचित किया। 

तीन यात्रियों को सीआईएसएफ के कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। यात्रियों की पहचान चेन्नई निवासी राहुल, अब्दुल इरफान और अर्पुधराज के रूप में हुई है। तीनों चेन्नई जाने के लिए एयरपोर्ट आए थे। सीआईएसएफ अधिकारियों ने यात्रियों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। 
 

सीआईएसएफ के महानिदेशक ने आरोपियों को पकड़ने वाले एएसआई हरि किशन को इनाम देने की घोषणा की है। उधर पुलिस ने आरोपी यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि राहुल की चेन्नई में गहने की दुकान है। चेन्नई में उसे एक व्यक्ति मिला था, जिसने बताया कि उसे एक कंपनी से 8 हजार करोड़ रुपये मिलने हैं। 
 

अगर वह बैंक खाता मुहैया करवाता है तो वह उसे आरबीआई से कागजात दिलवा देगा। साथ ही, आने के बाद उसमें से कमीशन देगा। उसकी बातों में आकर राहुल उसके बताए अनुसार दो सहयोगी के साथ दिल्ली आ गया। कनॉट प्लेस में एक शख्स ने उसे आरबीआई के कागजात दिए।
 

इसे लेकर वह चेन्नई में उस व्यक्ति को देने जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनके पास आरोपी का मोबाइल नंबर है। पुलिस पकड़े गए यात्रियों के जरिए धंधे से जुड़े आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस कनॉट प्लेस के उस जगह की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले रही है, जहां आरोपी ने यात्रियों के फर्जी कागजात सौंपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed