{"_id":"cbccd94470160e61b387aaf5599ed10e","slug":"three-arrested-with-black-money-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा चुनाव: अब जब्त हुए करीब 8 लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा चुनाव: अब जब्त हुए करीब 8 लाख रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, नगीना
Updated Mon, 22 Sep 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा चुनाव से पहले फलाइंग स्क्वायड दस्ते के ड्यूटी मजिस्ट्रेट एनपी सिंह की टीम ने रूटीन चेकिंग के दौरान बारा बाजीदपुर गांव में एक कार से 309500 रुपए बरामद किए हैं। इस दौरान कार संचालक व अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे के फलाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक कार बड़ी तेजी से शिकरावा से नगीना सीमा में घुस रही है तभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपनी टीम के साथ बारा चौक पहुंचे।
विज्ञापन
पढ़ें:टिकट न मिलने से भाजपा में बगावत, कई छोड़ेंगे पार्टी!
विज्ञापन
खंड़ नगीना की सीमा में घुसते ही दिल्ली के नंबर की गाड़ी डीएल2 एके6176 की तलाशी ली गई तो तीन अलग जगह से हजार व पांच सौ के नोट मिले। पूरी रकम 309500 रुपए थी।
पुलिस हिरासत में लिये गये सोनू गोयल व अनिल कुमार दोनों भजनपुरा दिल्ली के रहने वाले हैं। स्क्वायड मजिस्ट्रेट नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की सख्ती के अनुसार सड़कों से आने जाने वाले सभी वाहनों की गहराई से जांच की जा रही है।
पढ़ें: भाजपा उम्मीदवारों में करोड़पतियों की भरमार
आज एक कार से तीन लाख मिले हैं। कल भी इसी रोड़ पर उमरा गांव के पास पंजाब की कार पीबी137 पी9272 की तलाशी में बैग से 470500 रुपए बरामद हुए थे। उस गाड़ी में तीन लोग सवार थे जिनकी पहचान पंजाब के संगरूर निवासी कृषणकुमार व अन्य के रूप में हुई थी।
नगीना खंड़ में चेकिंग के लिए बनी इस टीम में नगीना कॉलेज प्राचार्य एनपी सिंह के अलावा एएसआई बच्चू सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार व राहुल कुमार शामिल हैं।