फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested including two Merchant Navy officers in crypto currency theft case worth Rs 3 crore

Delhi: महिला की दोस्त ने चुराई तीन करोड़ की क्रिप्टो करेंसी, मर्चेंट नेवी के दो अधिकारियों समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 05:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Jul 2024 05:02 AM IST
सार

मास्टरमाइंड आरोपी मोक्षी शिकायतकर्ता की करीबी दोस्त है। उसको पता लगा कि शिकायतकर्ता के वालेट में क्रिप्टो करेंसी है। उसने अपने दोस्तों शेरी और आशीष के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की क्रिप्टो करेंसी चुराने की साजिश रची।

विज्ञापन
Three arrested including two Merchant Navy officers in crypto currency theft case worth Rs 3 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में क्रिप्टो करेंसी चोरी होने का अनोखा मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने छह बीटीसी(करीब 3 करोड़ रुपये) चुराने वाली मास्टरमाइंड युवती और मर्चेंट नेवी के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पीड़ित महिला की दोस्त है। इनके कब्जे से लगभग 2.6 करोड़ रुपये बरामद हो गए हैं। इनमें 1.25 करोड़ रुपये नकद, 2.32 बीटीसी और 9600 यूएसडीटी है। पुलिस ने दावा किया है कि चोरी की गई क्रिप्टो करेंसी की 90 फीसदी रकम बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन


आईएफएसओ उपायुक्त पुलिस डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आईएफएसओ को शिल्पा जायसवाल की एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उनका आरोप था कि वह अपने मोबाइल फोन में एक क्रिप्टो करेंसी ट्रस्ट वॉलेट का संचालन कर रही थी। इसमें लगभग 6 बीटीसी बैलेंस था। चार जुलाई को जब वह विदेश यात्रा पर जा रही थी तो उन्हें पता चला कि उनके क्रिप्टो वॉलेट से सभी बीटीसी किसी ने चुरा ली हैं। मामला दर्जकर उपायुक्त ने अपने नेतृत्व व विजय गहलावत की देखरेख में पुलिस टीम गठित की। टीम ने शिकायतकर्ता के ट्रस्ट वॉलेट से किए गए जटिल क्रिप्टो लेनदेन का पता लगाना शुरू किया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के लेनदेन विवरण के विश्लेषण पर पाया गया कि कथित तौर पर पता लगने/ट्रैकिंग से बचने के लिए कई छोटे लेनदेन शुरू किए गए और बीटीसी को जल्दी से टंबलर/मिक्सर की एक श्रृंखला के माध्यम से ले जाया गया। टीम के प्रयासों के परिणामस्वरूप छह क्रिप्टो वॉलेट की पहचान हुई, जिनमें चोरी की गई बीटीसी स्थानांतरित की गईं थीं। इन वॉलेट के तकनीकी ट्रेल्स के आधार पर 19 जुलाई को मास्टरमाइंड उत्तम नगर, दिल्ली निवासी मोक्षी(20) पुत्री साक्षी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अन्य दो सहयोगियों के नाम का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने रोहतक,  निवासी शेरी शर्मा और विपिन गार्डन, दिल्ली निवासी आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मास्टरमाइंड आरोपी मोक्षी शिकायतकर्ता की करीबी दोस्त है। उसको पता लगा कि शिकायतकर्ता के वालेट में क्रिप्टो करेंसी है। उसने अपने दोस्तों शेरी और आशीष के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की क्रिप्टो करेंसी चुराने की साजिश रची। उन्हें पता था कि पीडि़त चार जुलाई को विदेश जा रही  है। योजना के तहत मोक्षी ने शिकायतकर्ता को मनाया  कि वह उसे हवाई अड्डे पर छोड़ने जाएगी। हवाई अड्डे के रास्ते में आरोपी मोक्षी ने नेविगेशन देखने के बहाने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन ले लिया और उसने शिकायतकर्ता के वॉलेट से पूरी क्रिप्टो राशि (06 बीटीसी) अलग-अलग क्रिप्टो वॉलेट में स्थानांतरित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed