{"_id":"d7843059b11cecd8a8be3feb9aaf4600","slug":"three-arrested-in-effigy-thief-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले मूर्तियों की चोरी में तीन पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पहले मूर्तियों की चोरी में तीन पकड़े गए
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहपुर गांव के जैन मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों के चुराने वाले गिरोह का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचने के साथ ही 22 मूर्तियां और 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। दो साल पहले जैन मंदिर के दरवाजे को तोड़कर चोरों ने मंदिर से 46 मूर्तियां, चांदी के 9 छत्र, स्फटिक की छह चरण पादुका और 25 हजार रुपये उड़ाए थे।
दो साल तक खुलासा न होने पर हरियाणा पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि खेड़कीदौला थाना पुलिस ने छानबीन के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड सईफुल निवासी पश्चिम बंगाल को दो दिन पहले गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस उसे सात दिन की रिमांड लेकर छानबीन कर ही रही थी कि सोमवार को गाजियाबाद से ही सागर उर्फ चौधरी निवासी पश्चिम बंगाल व कबाड़ी का काम करने वाले इस्माइल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य चार लोगों को खुलासा हुआ है। वे बांग्लादेश के रहने वाले हैं। फरीदाबाद में आरोपियों ने अपना ठिकाना बना रखा है।