फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for robbing on OLX

ओएलएक्स पर झांसा देकर लूटने वाले तीन गिरफ्तार, कारें सस्ती बेचने का लालच देकर करते थे अपहरण

Fri, 29 Nov 2019 10:33 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 29 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing on OLX
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेवात के कुख्यात बदमाश मो. जुनैद को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। मो. जुनैद पुरानी कारें और अन्य सामान बेचने की जानकारी ओएलएक्स पर डाल देता था। इनकी कीमत वह इतनी कम बताता कि कई लोग संपर्क करते थे। जब कोई कार खरीदने आता तो आरोपी साथियों के साथ उसका अपहरण कर लेता था। इसके बाद उसका सारा सामान लूट लेते थे। जुनैद अवैध हथियार भी सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे व नौ कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इंस्पेक्टर संजीव कुमार व इंस्पेक्टर मान सिंह की टीम को 28 नवंबर को सूचना मिली कि अवैध हथियार सप्लाई करने जुनैद द्वारका इलाके में आएगा। इंस्पेक्टर मान सिंह की देखरेख में एसआई रवि राणा व आनंद कुमार की टीम ने गांव रूपराका, तहसील हथीन जिला पलवल, हरियाणा निवासी मो. जुनैद (32) व उसके साथियों नजफगढ़ निवासी दीपक लोहचब उर्फ फलूदी (27) और शिवम (24) को दबोच लिया जुनैद साथियों को हथियार दे रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक,  मो. जुनैद वर्ष 2012 से अपने भाई हारिश व साथियों के साथ लूटपाट कर रहा था। उसके खिलाफ दस से ज्यादा मामले दिल्ली व हरियाणा के नुंह में दर्ज हैं। ड्रग्स लेने के आदी दीपक व शिवम झपटमार हैं। दीपक के खिलाफ 19 और शिवम के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। मो. जुनैद के पिता मौलवी हैं। इसने पीडीएम, बहादुरगढ़ से बीटेक किया हुआ है। परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के नाम पर यह अपराध की दुनिया में उतरा था। मो. जुनैद व उसका भाई स्थानीय बदमाशों के संपर्क में आने के बाद अपराध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed