फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for kidnapping and murder of minor in Delhi

नाबालिग दोस्तों का खूनी खेल: चाकू से किए 20 वार और रेता गला, वैभव की हत्या के बाद मांगी फिरौती; ऐसे खुला राज

Wed, 26 Mar 2025 07:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Mar 2025 07:37 PM IST
सार

दिल्ली में एक नाबालिग को अगवा कर लिया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। भलस्वा झील के पास से वैभव का शव बरामद किया गया है।
 

विज्ञापन
Three arrested for kidnapping and murder of minor in Delhi
Crime demo - फोटो : istock

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 15 साल के वैभव की फिरौती के लिए अगवा कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ में तीनों लड़कों ने खुलासा किया है कि अगवा करने के एक ही घंटे बाद इन लोगों ने चाकू से गोदकर वैभव की हत्या कर दी।

विज्ञापन


चाकू से पेट पर कई वार किए गए
वह बहाने से बाइक पर बिठाकर वैभव को भलस्वा झील ले गए। वहां पहले चाकू से उसके पेट पर कई वार किए गए। इसके बाद उसका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के बाद तीनों आरोपी वापस एरिया में वैभव का मोबाइल फोन लेकर लौट आए। इसके बाद वैभव के सिमकार्ड से ही फिरौती की कॉल मांगी गई है।

विज्ञापन

कार चालक हैं वैभव के पिता
वैभव के पिता विकास गर्ग ने बताया कि वह परिवार के साथ मिलन विहार, वजीराबाद एरिया में रहते हैं और करोल बाग इलाके में कार चालक की नौकरी करते हैं। इनके परिवार में पत्नी पूनम के अलावा एक ही बेटा वैभव था। वैभव मुखर्जी नगर के एक स्कूल में पड़ता था। रविवार शाम के समय वह 10 मिनट में आने की बात कर घर से निकला था।

साढ़े नौ बजे फोन हो गया बंद
परिजन वैभव का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आया। मां पूनम ने साढ़े नौ बजे बेटे को कॉल किया तो उसे नंबर बंद आया। पूनम को यह बात बहुत अजीब लगी। उन्होंने पति को बताया तो उन्होंने बैटरी खत्म होने की आशंका जताई। इस बीच देर रात तक जब वैभव नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

सोमवार को 1.40 बजे आई फिरौती की कॉल
परिजन अभी वैभव की तलाश कर ही रहे थे कि इस बीच सोमवार दोपहर 1.40 बजे बेटे के नंबर से कॉल आई। कॉलर ने वैभव को अगवा करने और तीन दिन के भीतर 10 लाख का इंतजाम करने के लिए कहा। रुपये न देने पर वैभव के टुकड़े करने की धमकी दी गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

सीसीटीवी से मिला सुराग 
फिरौती के लिए छात्र के अगवा होने का पता चलते ही स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर रोहित सारस्वत, वजीराबाद थाने के इंस्पेक्टर दीपक व अन्यों की टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी की पड़ताल हुई तो पड़ोस के दो लड़के वैभव के साथ दिखे। उनको उठाया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया। तीसरे लड़के को पकड़ा गया तो उसने सारी बात बता दी। बाद में इनकी निशानदेही पर भलस्वा झील के पास से वैभव का शव बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

शरीर पर 20 से अधिक घाव, गला भी रेता हुआ
तीनों लड़कों ने बहुत बेरहमी से वैभव को मौत के घाट उतारा। उसके पेट पर चाकू के कई वार करने के अलावा उसका गला भी रेता गया। वैभव के शरीर पर दर्जनों घाव मिले हैं। हालांकि जहां से उसकी लाश मिली वहां चूहे और जंगली जानवर भी मौजूद हैं। ऐसा लग रहा है कि शव को जंगली जानवरों ने भी खाया हुआ है।

पकड़े जाने के डर से उतार दिया वैभव को मौत के घाट
तीनों नाबालिग लड़के दो 17 साल और एक 16 साल अपने-अपने परिवारों के साथ मिलन विहार में ही रहते हैं। घटना वाले दिन इन लोगों ने वैभव को बुलाया। एक ही बाइक पर चोरों भलस्वा झील गए और वहां इन लोगों ने वैभव को मार दिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि यदि वैभव को छोड़ देते थे वह पोल खोल देता और वह पकड़े जाते। इन इसलिए इन लोगों ने उसकी हत्या करने के बाद ही फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।

तीनों नाबालिगों को वैभव की हत्या के आरोप में पकड़ लिया गया है, इनसे पूछताछ जारी है, इनसे पूछताछ हत्या की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। - राजा बांठिया, उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed