फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for demanding 50 lakhs from restaurant owner

रेस्टोरेंट मालिक से 50 लाख मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार, तीन कार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Tue, 27 Aug 2019 08:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Aug 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for demanding 50 lakhs from restaurant owner
फाइल फोटो
दिल्ली के परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकी देकर रेस्टोरेंट मालिक से 50 लाख की जबरन वसूली का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। गिरफ्तार बदमाशों में दो नाबालिग हैं। 
विज्ञापन


पूरे मामले का साजिशकर्ता पीड़ित का पड़ोसी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी विरोधी गैंग के गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी का फरार सहयोगी कुलदीप उर्फ फाजा के नाम पर वसूली करने का प्रयास कर रहा था। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूटी गई दो कार, तीन मोबाइल फोन, पिस्टल, कारतूस और एक बुलेट बाइक बरामद की गई है। पीड़ित का बवाना इलाके में रेस्टोरेंट है। 18 जुलाई को अनजान नंबर से उनके पास फोन आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को फाजा बताते हुए उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने रुपये देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद ही उसके रेस्टोरेंट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी। 

फिर फोन कर बताया कि रुपये नहीं देने पर परिवार के सदस्यों की हत्या कर देगा। शिकायत के बाद बवाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम को जांच में शामिल किया गया।

कुछ दिन बाद फिर से बदमाशों ने पीड़ित के घर और रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की। पुलिस ने इसके बाद अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिरों से पता चला कि पीड़ित के पड़ोस में रहने वाले प्रमोद उर्फ सोनू के पास कुछ संदिग्ध युवक आते हैं। 

सभी लड़के रोहिणी के रहने वाले हैं। जिसमें से एक पास बुलेट है। पुलिस ने इन युवकों की पहचान कर रोहिणी निवासी रिदम (19) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उसके दो नाबालिग सहयोगी को भी पकड़ा। 

पूछताछ में पता चला कि पूरे मामले का मास्टर माइंड प्रमोद है जो टिल्लू गैंग का सदस्य है। वह अपने विरोधी गैंग जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के नाम पर उगाही करने का प्रयास कर रहा था। प्रमोद ने पुलिस हिरासत से संदीप नाम के बदमाश को भगाया था। उस मामले में पुलिस उसे पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रमोद की तलाश में दबिश दे रही है। 

झपटे गए फोन से देता था धमकी 

जांच में खुलासा हुआ कि बदमाश झपटे गए फोन से पीड़ित को जान से मारने की धमकी देता था। धमकी देने से पहले आरोपी वारदात को अंजाम देते थे। नए नए फोन नंबरों से धमकी देने की वजह से पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पकड़े गए बदमाश लूटपाट की कई वारदात को दे चुके हैं अंजाम 
जांच में पता चला कि आरोपी रिदम ने रेस्टोरेंट मालिक को धमकी देने के अलावा अन्य वारदातों को अंजाम देे चुका है। बदमाशों ने रानीबाग इलाके में एक स्विफ्ट कार लूटी थी। जिसे कुछ दिन पहले उन लोगों ने आगरा में पचास हजार रुपये में बेच दिया था।

उसके बाद बदमाशों ने शाहबाद डेयरी इलाके से क्वीड कार, प्रशांत विहार से इको स्पोर्ट्स कार और नरेला इंडस्ट्रियल एरिया से आई20 कार लूटी थी। इसके अलावा इन लोगों ने धमकी भरे फोन करने के लिए शाहबाद डेयरी से दो मोबाइल फोन झपटे थे। इसके अलावा रिदम पर प्रशांत विहार इलाके में झगड़े के दौरान गोली चलाने का मामला दर्ज है। 

बच्चे के बारे में जानकारी देने पर पुलिस हुई गंभीर 
एक बार आरोपी ने पीड़ित को फोन पर धमकाते हुए कहा कि वह उसके परिवार पर नजर रख रहा है। उसने बताया कि आज बच्चों की बस छूट गई थी और वह खुद अपनी कार से बच्चों को स्कूल छोड़ा है। इस जानकारी के मिलने के बाद पुलिस गंभीर हुई और पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि कोई पीड़ित के घर के पास इन पर नजर रख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन पुलिस को फुटेज ने कोई कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed