फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for booking cabs online, robbing cars and demanding ransom

Delhi NCR News: ऑनलाइन कैब बुक कर लूटते थे कार और मांगते थे रंगदारी, 3 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
-बेगमपुर इलाके की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, दो कार, चाकू और मोबाइल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी जिले में कैब ड्राइवरों को बुकिंग के बाद उनको लूटने और रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। थाना बेगमपुर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान रवि कुमार (20), पुष्पेंद्र उर्फ काले (21) और हरगोविंद उर्फ टोची (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लूटी गई कारें, एक चोरी का मोबाइल, रंगदारी मांगने में इस्तेमाल हुए मोबाइल और चाकू बरामद किया है।

ऑनलाइन कैब बुक कर ड्राइवर को लूटा : जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया, कि 20 अप्रैल की रात करीब 1 बजे, एक कैब ड्राइवर को न्यू कराला रोड, जैन नगर से चांदनी चौक के लिए राइड बुकिंग मिली। पिकअप पॉइंट पर पहुंचे ड्राइवर को तीन युवकों ने ओटीपी देकर गाड़ी में बैठ गए। कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक आरोपी ने बहाना बनाया कि उसका फोन छूट गया है। जैसे ही ड्राइवर ने गाड़ी रोकी, तीनों ने उसे बाहर खींच लिया और बियर की बोतल से सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद चाकू की नोक पर कार लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने ड्राइवर के मोबाइल पर मैसेज भेजकर कार लौटाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की और यूपीआई के जरिये भुगतान करने के लिए नंबर भी साझा किए।
विज्ञापन




आरोपियों को गिरफ्तार करने के मकसद से, निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच कर विकासपुरी इलाके से लूटी गई कैब बरामद की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, कि गिरफ्तार तीनों जैन नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 16 अप्रैल को जैन नगर इलाके में इसी तरह की एक और वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। रोहिणी में जैन नगर के पास 40 फुटा रोड पर हुई एक ऐसी ही घटना में अपनी संलिप्तता का खुलासा करते हुए बताया, कि 16 अप्रैल को आरोपियों ने पीड़ित की कार भी अपने कब्जे में ले ली थी, लेकिन बाद में उसे लावारिस छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article