{"_id":"5c18c9fcbdec2257071f5cf8","slug":"three-accused-in-judicial-custody-for-14-days-for-fraud-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: धोखाधड़ी के तीन आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: धोखाधड़ी के तीन आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
Tue, 18 Dec 2018 03:50 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Dec 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को मंगलवार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि सेक्टर 15- ए में रहने वाले विजय गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई सुनील गुप्ता, भाभी राधा गुप्ता, भतीजे अभिषेक गुप्ता आदि ने उनकी कंपनी से धोखाधड़ी कर करीब 33 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने मुंबई में छापा मार कर रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस आज नोएडा पहुंची।
विज्ञापन
तीनों को जनपद अदालत में पेश किया गया।जनपद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।