फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three accused group misdeed a woman in Delhi s Jafarpur Kalan area

हैवानियत की हदें पार: नशीला पेय पिलाकर तीन आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चार घंटे तक बेहोश पड़ी रही महिला

Sun, 05 Jun 2022 09:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 05 Jun 2022 09:00 PM IST
सार

दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक महिला को शीतल पेय पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
 

विज्ञापन
Three accused group misdeed a woman in Delhi s Jafarpur Kalan area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता आरोपियों को जानती थी। 

विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के करीब आरोपी पहुंचे महिला के पास
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना तीन जून की है। 22 वर्षीय महिला अपने पति के साथ जाफरपुर कलां इलाके में किराए के मकान में रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। तीन जून की शाम पीड़िता ने जाफरपुर कलां थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह दोपहर 12 बजे अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान वहीं रहने वाले तीन लड़के उसके पास आए। उनके पास शीतल पेय पदार्थ की बोतल थी। बातचीत करने के दौरान उन लोगों ने उसे शीतल पेय पदार्थ पीने के लिए दिया। जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई। शाम चार बजे होश में आने पर पता चला कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति के घर पहुंचने के बाद दंपती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग करने के बाद उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए देर रात तीनों आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़िता का पति और तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले
पुलिस अधिकारी के मुताबिक तीनों आरोपी उसी गली में रहते हैं, जहां महिला रहती है। पीड़िता का पति और तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। जांच में पता चला कि महिला और आरोपियों के बीच पहले से जान पहचान थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed