फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three accused arrested for cheating wholesaler businessmen through spoof app

Delhi: स्पूफ एप के जरिये हो रही थी होलसेलर कारोबारियों से ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 22 Mar 2023 07:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Mar 2023 07:53 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार निवासी गौरव अग्रवाल (40) इसके साथी सेक्टर-135, नोएडा, यूपी निवासी भारत भाटिया (38) और वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र निवासी जावेद शेख (42) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Three accused arrested for cheating wholesaler businessmen through spoof app
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोविड-19 के दौरान कारोबार में घाटा होने के बाद तीन लोगों ने होलसेल कारोबारियों से ठगी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी 'स्पूफ एप' के जरिये ऑन लाइन पेमेंट करने का फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर कारोबारियों से माल लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। कारोबारी भी स्क्रीन शॉट देखकर मान लेते थे कि पेमेंट हो गई, उनके खाते में थोड़ी देर में पैसा आ ही जाएगा।

विज्ञापन

लेकिन आरोपियों के जाने के बाद उनको ठगी का पता चलता था। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार निवासी गौरव अग्रवाल (40) इसके साथी सेक्टर-135, नोएडा, यूपी निवासी भारत भाटिया (38) और वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र निवासी जावेद शेख (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन, 12 सिमकार्ड, तीन फर्जी आधार, 18 डेबिट कार्ड, 11 चेकबुक, पांच पासबुक व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से जयपुर, नोएडा के अलावा दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस, नारायणा और गांधी नगर में पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने संबंधित थानों को तीनों की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी में होलसेल का कारोबार करने वाले व्यापारियों से ठगी हो रही थी। करीब दो माह से आरोपी कारोबारियों से माल लेने के बाद उनको ऑन लाइन पेमेंट का फर्जी स्क्रीन शॉट उनके नाम से दिखाकर रफूचक्कर हो जा रहे थे। लोकल पुलिस के अलावा साइबर थाना प्रभारी पवन तोमर व अन्यों की टीम भी इसकी जांच कर रही थी।

पिछले दिनों इन लोगों ने नारायणा में गारमेंट कारोबारी से माल लेकर उससे 1.66 लाख रुपये का चूना लगा दिया था। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन का पता किया। लेकिन इनके ज्यादातर मोबाइल फोन बंद मिले। छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी वारदात के बाद गाजियाबाद की ओर भागे थे। जांच के बाद उनके गाजियाबाद के एक होटल में होने का पता चला।

पुलिस की टीम को पता चला कि आरोपी कश्मीरी गेट इलाके में मौजूद हैं। एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को कश्मीरी गेट इलाके से दबोच लिया। इनके पास से पांच टी-शर्ट जो इन लोगों ने नारायणा में हरीश गुप्ता नामक कारोबारी के यहां से ठगी थी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि कारोबार में घाटा होने के बाद इन लोगों ने ठगी शुरू की।

स्पूफ एप से लगा रहे थे चूना
पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया की कारोबार में घाटा होने के बाद इन पर कर्जा हो गया था। उसे उतारने के लिए आरोपियों ने होलसेल कारोबारियों को चूना लगाने की योजना बनाई। इसके लिए इन लोगों ने गूगल प्ले स्टोर से स्पूफ एप डाउनलोड कर लिया। इस एप में किसी का भी मोबाइल नंबर डालकर उसका नाम लिखकर फर्जी पेमेंट की रसीद तैयार कर ली जाती है।

उसे स्क्रीन शॉट की रूप में दिखाकर आरोपी माल लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। होलसेल कारोबारियों को कॉल करने के लिए आरोपी इंडियामार्ट से कारोबारियों के नंबर प्राप्त कर उनको कॉल करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों पूछताछ करामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed