फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three accused arrested by Special Cell of Delhi Police over peddled heroin

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दस किलो हेरोइन के साथ तीन को दबोचा

Wed, 11 Sep 2019 10:31 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 11 Sep 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested by Special Cell of Delhi Police over peddled heroin
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : ANI

स्पेशल सेल ने झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके से दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन लाने वाले जीजा-साले समेत तीन को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। स्पेशल सेल की टीम मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए झारखंड रवाना हो गई है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार सेल को सूचना मिली थी कि तीन लोग हेरोइन की खेप लेकर दिल्ली आ रहे हैं। सूचना के बाद एसीपी निशांत गुप्ता की देखरेख में इंस्पेक्टर कुलदीप व विवेकानंद पाठक की टीम बनाई गई। टीम ने सेक्टर-11, रोहिणी में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बरेली, यूपी निवासी जयचंद सक्सेना (31), शाहजहांपुर, यूपी निवासी सोनू गोस्वामी (26) और श्याम गुप्ता (25) को गिरफ्तार कर लिया। जयचंद्र जीजा है, जबकि श्याम गुप्ता उसका साला है। इनके कब्जे से हुंडई वर्ना कार भी बरामद की गई। आरोपियों ने कार की डिक्की में सीट के नीचे बैग में हेरोइन को छिपा कर रखा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के  पुलिस अधिकारियों के अनुसार हुंडई वर्ना कार श्याम गुप्ता की है। वह झारखंड से कार में ही हेरोइन दिल्ली लाते थे। नक्सल प्रभावित एरिया से जलालाबाद, झारखंड में हेरोइन आती थी। यहां से ये लोग दिल्ली लाते थे। सोनू गोस्वामी टेंपो चालक है और वह झारखंड में टेपो चलाता था। श्याम गुप्ता उसे कार चलाने के लिए ड्राइवर के रूप में दिल्ली लेकर आया था। श्याम गुप्ता ने अपने जीजा जयचंद हेरोइन सप्लाई के इस गोरखधंधे में उतारा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed