फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Threats call to Noida's businessmen on the name of CM akhilesh Yadav

'मैं अखिलेश यादव बोल रहा हूं, गोली मरवा दूंगा'

Sun, 22 Jun 2014 05:52 PM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
Threats call to Noida's businessmen on the name of CM akhilesh Yadav

नोएडा के व्यापारियों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। साथ ही कहना न मानने पर काम बंद करवाने और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही हैं।

विज्ञापन


इसके संबंध में व्यापारी धरमवीर ने एसएसपी से शिकायत की है। मामला सेक्टर-24 थाने का है। सेक्टर-12 निवासी व्यापारी धरमवीर पुत्र अतराज सिंह ने थाना-24, सीओ टू और एसएसपी से शनिवार को रंगदारी वसूली के संबंध में शिकायत की है।
विज्ञापन


इसमें कहा है कि पिछले कुछ दिनों से एक नंबर से फोन आ रहा है जो कि उनके चल रहे काम में पचास फीसदी की हिस्सेदारी मांग रहे हैं।

मांगी 50 ‌फीसदी की हिस्सेदारी भी

Threats call to Noida's businessmen on the name of CM akhilesh Yadav

साथ ही कहना न मानने पर काम बंद करवाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में सपा के दो स्थानीय नेताओं का नाम भी शामिल है। इसके संबंध में शनिवार को सेक्टर-16 में प्रेसवार्ता की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि सेक्टर-98 में उनका कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।

इसमें पचास फीसदी की हिस्सेदारी देने के लिए पिछले कुछ दिनों से फोन आ रहे हैं। उन्होंने धमकी दी है कि कहना नहीं माना तो मुख्यमंत्री से कहकर साइट बंद करवा देंगे। उन्होंने कहा कि फोन करने वालों ने लोकसभा चुनावों में सपा की आर्थिक सहायता करने के लिए भी दबाव बनाया था।

तब उन्होंने करीब 25 लाख रुपये भी दिए थे। उन्होंने कहा कि खुद को सपा नेता बताने वालों ने धमकी दी है कि यदि हिस्सेदारी नहीं दी तो पूरे एनसीआर में कहीं कार्य नहीं करने देंगे और जान से मार देंगे।

ज्वेलर से मांगी डेढ़ करोड़ की रंगदारी

Threats call to Noida's businessmen on the name of CM akhilesh Yadav

दिल्ली के कोतवाली इलाके में एक ज्वेलर से डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। खुद को राहुल पहलवान कहने वाले एक बदमाश ने रुपये नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी ज्वेलर को दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उगाही और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रामजस रोड, करोलबाग निवासी नरेंद्र खंडेलवाल (45) की चांदनी चौक के कूंचा बालान में कामख्या सिल्वर कॉर्नर नाम की ज्वेलरी की दुकान है। 19 जून को नरेंद्र ने कोतवाली थाने में शिकायत की। उसने बताया कि 13 जून की दोपहर वह बेटे तुषार के साथ दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान तीन युवक उनकी दुकान में घुस आए।

उनमें से एक ने डेढ़ करोड़ रुपये देने के लिए कहा। किस बात के रुपये पूछने पर एक युवक ने नरेंद्र को थप्पड़ मार दिया और बताया कि उसका नाम राहुल पहलवान है। उसने दो दिन के अंदर रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी नरेंद्र को दी। दो दिन बाद नरेंद्र के मोबाइल पर कॉल आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed