{"_id":"5df30bb08ebc3e87d171ce1b","slug":"threatened-to-kill-bjp-leader-vinay-katiyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम खुद को कब तक बचाओगे, मैं कुछ दिनों में तुम्हें मार दूंगा, भाजपा नेता कटियार को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम खुद को कब तक बचाओगे, मैं कुछ दिनों में तुम्हें मार दूंगा, भाजपा नेता कटियार को धमकी
Fri, 13 Dec 2019 09:25 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 13 Dec 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता विनय कटियार की शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। नॉर्थ एवेन्यू पुलिस ने मामला दर्ज धमकी देने वाली तलाश शुरू कर दी है।
विनय कटियार ने अपनी शिकायत में कहा था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कटियार का आरोप है कि बुधवार रात जब वह नॉर्थ एवेन्यू स्थित अपने सरकारी फ्लैट पर थे तो किसी अज्ञात शख्स ने मोबाइल पर फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
कॉल करने वाले ने पहले कटियार का नाम पूछा और इसके बाद उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। उसने धमकी दी कि तुम खुद को कब तक बचाओगे, मैं कुछ दिनों में तुम्हें मार दूंगा। उन्होंने जब आरोपी से पूछा कि वह कहां से बोल रहा है तो उसने जंतर मंतर बताया। इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा।