दिल्ली: 33 दूतावासों में ब्लास्ट की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में चल रही आतंकी हिंसा और जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ के बीच अब देश की राजधानी दिल्ली में भी बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली में 33 दूतावासों को धमकी भरी चिट्ठी मिली। सूत्रों के अनुसार चिट्ठी में ब्लास्ट की धमकी दी गई है।
चिट्ठी मिलने के बाद दूतावासों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल खुफिया विभाग इन चिट्ठियों की जांच में जुटा है।
दूतावास करेंगे सुरक्षा की समीक्षा
एक हिंदी न्यूज चैनल के मुताबिक, ये धमकी भरी चिठ्ठी दक्षिण और नई दिल्ली इलाके में मौजूद दूतावासों को भेजी गई है। पत्र मिलने के बाद सभी दूतावसों की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है।
इस मामले में आईबी ने चिट्ठियों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सभी दूतावासों को एक ही माध्यम के जरिए ये चिट्ठी भेजी गई है।
सूचना मिलने के तुरंत बाद ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही सभी दूतावासों को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के आदेश भी दे दिए गए हैं।