फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thread tied on the private part of innocent student hospitalized in injured condition

मासूम से हैवानियत: प्राइवेट पार्ट पर बांध दिया नायलॉन का धागा, सीनियर छात्रों ने आठ साल के छात्र को किया जख्मी

Sat, 31 Dec 2022 11:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 31 Dec 2022 11:36 AM IST
सार

स्कूल के कुछ सीनियर छात्रों ने आठ साल के मासूम छात्र के प्राइवेट पार्ट पर  नायलॉन का धागा बांध दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। परिजनों को इस घटना की जानकरी तब हुई जब वे बच्चे को नहलाने के लिए ले गए।

विज्ञापन
Thread tied on the private part of innocent student hospitalized in injured condition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में दूसरी कक्षा के छात्र के साथ सरकारी स्कूल में हैवानियत का मामला सामने आया है। स्कूल के कुछ बड़े छात्रों ने किसी बात पर पहले उक्त छात्र को पीटा, बाद में उसके प्राइवेट पार्ट पर नायलॉन का धागा कसकर बांध दिया। डर की वजह से छात्र ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन वह दर्द से छटपटाता रहा। नहलाने के दौरान परिजनों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट को देखा तो उनके होश उड़ गए। उस पर जख्म हो चुके थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बाद में छात्र को अ जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन


फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। शनिवार को पुलिस की एक टीम आरोपी छात्रों की पहचान करने के लिए स्कूल भी पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी छात्रों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आठ साल का मासूम छात्र अपने परिवार के साथ कोटला मुबारकपुर इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मासूम का पिता बैंड पार्टी में बैंड-बाजा बजाता है। मां प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। 28 दिसंबर को मासूम की मां उसे नहलाने लगी। देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट पर धागा बंधा हुआ था। पूछने पर मासूम रोने लगा और उसने बताया कि स्कूल में कुछ बड़े छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में टॉयलेट ले जाकर जबरन उसके पकड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर नायलॉन का धागा बांध दिया। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर उसे मारने की धमकी दी गई। मासूम ने शर्म और डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह खुद ही दर्द को बर्दाश्त करता रहा। बाद में पीसीआर कॉल की गई। मासूम को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने किसी तरह उसके प्राइवेट पार्ट से धागा काट दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि मासूम की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसका कुछ दिन इलाज चलेगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी छात्रों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed