Book Fair: मेले के अंतिम दिन हजारों की संख्या में पहुंचे पुस्तक प्रेमी, वीकेंड पर उमड़ी भीड़; देखें तस्वीरें
मेले के आखिरी दिन रविवार को युवाओं के बीच हैरी पॉटर पुस्तक के सेट के प्रति उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा वॉल्वरिन, वॉचमैन, द सैंडमैन, बोन, मार्वल-वर्स, माउस, माइंड मैग्नेट, मिस्टर मिरेकल जैसे कई लोकप्रिय कॉमिक्स की मांग भी रही। कई स्टॉल पर इन पुस्तकों पर 30 से 70 फीसदी की छूट मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेले में अपने दोस्त के साथ आए युवा रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बचपन में हैरी पॉटर फिल्म देखने के बाद से ही उन्हें यह बहुत पसंद है। मौजूदा समय में फिल्म देखने का समय नहीं होता, इसलिए उन्होंने हैरी पॉटर के सातों सेट डिस्काउंट के साथ खरीद लिए हैं।
आखिरी दिन उमड़ी भीड़
पुस्तक मेले के आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोग पुस्तकों की खरीदारी करने पहुंचे। कई लोग रविवार की छुट्टी होने के कारण अपने परिवारजनों व दोस्तों के संग मेेले का आनंद लेने पहुंचे। पुस्तक प्रेमियों में बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक का पुस्तकों के प्रति उत्साह देखने लायक रहा। मेले के आखिरी दिन आकर्षक छूट के साथ लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों में गेम्स, अकादमिक से लेकर कहानियों की पुस्तकें आकर्षण का केंद्र रहीं।
युवाओं का एक बड़ा तबका शायरी और गजल जैसी पुस्तकों का दीवाना रहा। मिर्जा गालिब, जॉन एलिया, नुसरत फतेह अली खान, गुलजार, बशीर बद्र, वसीम बरेलवी, कैफी आजमी इंसां, अमीर खुसरो व अन्य शायरों की रचनाओं की मांग सबसे अधिक थी। पुस्तक विक्रेताओं ने सभी पुस्तकों पर छूट की पेशकश की थी। इसी का फायदा उठाते हुए युवाओं ने अपनी पसंदीदा पुस्तकों की खरीदारी की।
भूतिया कहानियां भी आईं रास
मेले में भूतिया कहानियों की पुस्तकों की भी काफी मांग रही। पुस्तक प्रेमी भूतिया कहानी व तंत्र-मंत्र जैसी अनोखी रचनाओं को खोजने मेले में पहुंचे थे। पौराणिक भूतिया कहानी, तंत्र-मंत्र, यक्षिणी, कण पिशाचिनी, बह्मराक्षस, अघोरी, जिन्न, डायन आदि पर आधारित अनोखी पुस्तकों की भी खासी मांग रही। करावल नगर से आए प्रमोद कौशिक ने बताया कि बचपन में वह ऐसी पुस्तकों को पढ़ना पसंद करते थे, लेकिन समय के साथ यह चीजें पीछे छूट गईं।