फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thousand Marshall took command of security in buses

एक हजार मार्शल ने संभाली बसों में सुरक्षा की कमान

Wed, 24 Jun 2015 07:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jun 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
thousand Marshall took command of security in buses

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की बसों में एक हजार मार्शल ने कमान संभाल ली है। मार्शल रिजनल मैनेजर को रिपोर्ट करेंगे। तय डयूटी के आधार पर सुपरवाइजर व तीन मार्शल की टीम सड़कों पर घूम-घूमकर टर्मिनल, बस क्यू शेल्टर समेत बसों के अंदर सुरक्षा व्यवस्था जांची। पहले दिन करीब ढाई हजार से अधिक बसों का निरीक्षण किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक हजार मार्शल डीटीसी बेड़े में सुरक्षा जांचने के लिए सौंप दिए। हालांकि एक हजार अन्य बुधवार तक डयूटी में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


मार्शल की टीम ने रिजनल मैनेजर को रिपोर्ट की। उसकेबाद डीटीसी की वर्दी में सुपरवाइजर और होमगार्ड की वर्दी में मार्शल समेत चार लोगों की टीम व्यवस्था जांचने सड़कों पर जा पहुंची। टीम को तय एरिया बांट दिए गए हैं, जिसके आधार पर बस क्यू शेल्टर और टर्मिनल व चलती बसों में सुरक्षा व्यवस्था जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी के प्रवक्ता आर एस मिन्हास के मुताबिक, मार्शल की डे और नाइट बस सेवा के लिए डयूटी में बदलाव कर दिया गया है। अभी तक नाइट बसों में मार्शल पिछली सीट पर बैठे रहते हैं।

हालांकि दिन की बसों में अब मार्शल बैठे नहीं रहेंगे। उन्हें बस रूट के आधार पर एरिया बांट दिए जाएंगे और वे अपने निर्धारित बस रूट के इलाके में घूम-घूमकर बसों के अंदर निरीक्षण करते रहेंगे। हालांकि नाइट बस सर्विस में सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी।


शुरुआती फेज में दो हजार मार्शल को बसों में तैनात किया जाएगा। इसके बाद दो हजार अतिरिक्त मार्शल के लिए दिल्ली पुलिस भरती करेगी। इन दो हजार अतिरिक्त मार्शल को दिल्ली पुलिस डीटीसी को दो हफ्तों के अंतराल पर पांच सौ-पांच सौ के आधार पर तैनात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed